एक्सप्लोरर

200MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया सीरीज फोन, जानें कितनी है कीमत

Vivo X200 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन एक्स200 सीरीज (Vivo X200 Series) को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने अपने तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है.

Vivo X200 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन एक्स200 सीरीज (Vivo X200 Series) को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने अपने तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. इसमें Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini शामिल है. वहीं ये फोन 6000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ उतारे गए हैं. आइए जानते हैं इस सीरीज में क्या-क्या खास दिया गया है.

iPhone जैसा फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीवो एक्स200 प्रो के 1TB वेरिएंट में कंपनी ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन दिया हुआ है जो Apple iPhone में पहले से मौजूद है. यह स्मार्टफोन Beidou Satellite Communication को सपोर्ट करेगा.

Vivo X200 Series में मिलने वाला प्रोसेसर

वीवो ने अपनी इस नई सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स में Dimensity 9400 चिपसेट का प्रोसेसर उपलब्ध कराया है. इन फोन्स में अधिकतम 16जीबी रैम के साथ अधिकतम 1टीबी तक स्टोरेज देखने को मिल जाएगा. वहीं ये फोन्स एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करने में सक्षम होंगे. इतना ही नहीं ये फोन्स आईपी68 और आईपी69 रेटिंग के साथ आते हैं जिसका मतलब है कि ये फोन्स पानी और धूल से भी नहीं खराब होंगे.

बेहतरीन कैमरा सेटअप

अब इन स्मार्टफोन्स के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो मिनी में एक जैसे कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया है. इन फोन्स में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाता है. इसके साथ ही इस फोन में नई तकनीक दी गई है जिसकी मदद से जूम करने पर भी लोगों को हाई क्वालिटी फोटो मिल जाएंगी.

वहीं दूसरी तरफ वीवो एक्स200 प्रो में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है. इस कैमरा को कंपनी ने सैमसंग के साथ मिलकर तैयार किया है. साथ ही इसमें यूजर्स को ऑप्टिकल जूम का भी विकल्प मिल जाएगा.

दमदार बैटरी

पावर के लिए वीवो एक्स200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो 90W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. वहीं वीवो एक्स200 प्रो में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 90W के वायर्ड और 30W के वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. वीवो एक्स200 प्रो मिनी में कंपनी ने 5700mAh की बैटरी दी है जो 90W के वायर्ड और 30W के वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

कितनी है कीमत

इन फोन्स की कीमतों की बात करें तो कंपनी ने Vivo X200 की शुरूआती कीमत 4299 युआन जो भारतीय रुपये में करीब 51 हजार रुपये होते हैं. वहीं Vivo X200 Pro की शुरूआती कीमत 5999 युआन (भारतीय रुपये में 71,190) और Vivo X200 Pro Mini की शुरूआती कीमत 4699 युआन (भारतीय रुपये में 55,750) रखी है.

यह भी पढ़ें: 

AI से हो सकता है आपका जीमेल अकाउंट हैक! गूगल ने बताए बचने के रास्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
Embed widget