एक्सप्लोरर

Vivo T4 Ultra लॉन्च: तगड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Vivo T4 Ultra आज भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 50MP कैमरा, 5,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं.

Vivo आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra को लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो तगड़े कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं. लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और कुछ अहम फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा मुकाबला पेश कर सकता है.

कीमत हो सकती है करीब ₹35,000

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T4 Ultra की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹35,000 के आसपास हो सकती है. इससे पहले लॉन्च हुए T3 Ultra की कीमत ₹31,999 थी, यानी नए मॉडल की कीमत पुराने वेरिएंट से करीब ₹3,000 ज्यादा हो सकती है.

दमदार प्रोसेसर और नया ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार माना जा रहा है. इसमें ARM Cortex X4 Prime CPU के साथ 3.4 GHz की हाई स्पीड मिल सकती है. यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करेगा.

शानदार डिस्प्ले और पतला डिज़ाइन

Vivo T4 Ultra में 6.67-इंच की OLED स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. डिस्प्ले में हल्का कर्व्ड एज दिया जा सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक देगा. फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है. इसका वजन 192 ग्राम और मोटाई महज 7.43 मिमी बताई जा रही है. फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च होगा.

कैमरा सेटअप होगा कमाल का

कैमरा लवर्स के लिए भी यह फोन एक अच्छा विकल्प बन सकता है. इसमें 50MP Sony IMX 921 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा. साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी हो सकता है.

बैटरी और चार्जिंग में जबरदस्त परफॉर्मेंस

फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कहा जा रहा है कि यह फोन सिर्फ 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है.

पानी और धूल से बचाव भी मिलेगा

हालांकि Vivo T4 Ultra की IP64 रेटिंग बताई जा रही है, जो हल्की पानी की बौछार और धूल से सुरक्षा देती है. पिछले मॉडल T3 Ultra को IP68 रेटिंग मिली थी, जो इससे थोड़ी बेहतर थी, लेकिन T4 Ultra की बाकी खूबियों को देखकर ये कमी बड़ी नहीं लगती.

Vivo T4 Ultra उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है, जो दमदार कैमरा, तेजी से चार्ज होने वाली बैटरी और अच्छा परफॉर्मेंस एक ही फोन में चाहते हैं. कीमत भले थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन इसके फीचर्स उसे बखूबी जस्टिफाई करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके Power Bank में जरूर होने चाहिए ये 4 सेफ्टी फीचर्स! एक छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा
आपके Power Bank में जरूर होने चाहिए ये 4 सेफ्टी फीचर्स! एक छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा
50,000 से भी ज्यादा की छूट! Samsung Galaxy S25 Ultra पर आ गया सबसे बड़ा डिस्काउंट
50,000 से भी ज्यादा की छूट! Samsung Galaxy S25 Ultra पर आ गया सबसे बड़ा डिस्काउंट
खुलने वाला है ऐप्पल का पिटारा, फोल्डेबल फोन के अलावा लॉन्च होंगे 10 से ज्यादा नए डिवाइस
खुलने वाला है ऐप्पल का पिटारा, फोल्डेबल फोन के अलावा लॉन्च होंगे 10 से ज्यादा नए डिवाइस
DSLR खरीदने से पहले रुकिए! Mirrorless Camera के ये 5 बड़े फायदे जानकर बदल जाएगा आपका फैसला
DSLR खरीदने से पहले रुकिए! Mirrorless Camera के ये 5 बड़े फायदे जानकर बदल जाएगा आपका फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget