एक्सप्लोरर

Twitter vs Meta: मेटा ने लॉन्च किया Threads ऐप, इस तरह कर पाएंगे डाउनलोड

Twitter competitor Threads: मेटा ने ट्विटर का कंपटीटर ऐप, Threads लॉन्च कर दिया है. अब ये प्लेस्टोर और ऐपस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

Threads App Launched: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स ऐप को लॉन्च कर दिया है. ये ऐप 100 से भी ज्यादा देशों में लॉन्च किया गया है जिसमें भारत भी शामिल है. लम्बे समय से मेटा इस ऐप पर काम कर रहा था जो आखिरकार लॉन्च हो गया है. ऐप को आप एंड्रॉइड और IOS दोनों पर डाउनलोड कर सकते हैं. मेटा ने थ्रेड्स को स्टैंडअलोन ऐप के रूप में लॉन्च किया है लेकिन यूजर्स इंस्टग्राम की मदद से भी इसमें लॉगिन कर सकते हैं.

मार्क जुकरबर्ग ने फायर इमोजी के साथ ऐप पर पोस्ट किया, "Lets Do This. थ्रेड्स में आपका स्वागत है. ऐप के लॉन्च होने पर विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक बेहद खुश हैं क्योकि थ्रेड्स इंस्टाग्राम से जुड़ा हुआ है जिससे इसका यूजरबेस एकदम बढ़ेगा और एडवर्टाइजमेंट भी प्लेटफार्म पर अच्छा रहेगा. साथ ही विश्लेषकों ने ये भी कहा कि थ्रेड्स ट्विटर से उसके एडवरटाइजर्स छीन सकता है क्योकि ट्विटर अभी तक अपने एडवरटाइजर्स को खुश करने में कामयाब नहीं हो पाया है. हालांकि कंपनी की नई सीईओ इसके लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं लेकिन कुछ होता नहीं दिख रहा है. 

ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

  • मेटा के थ्रेड्स ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप प्लेस्टोर पर जाएं और थ्रेड्स ऐप डाउनलोड करें 
  • इंस्टाल करने के बाद ऐप को खोलें और इंस्टाग्राम की मदद से लॉगिन कर लें.
  • लॉगिन होने के बाद आप चाहें तो इंस्टाग्राम का डेटा यहां कॉपी कर सकते हैं जैसे प्रोफाइल पिक्चर, बायो आदि. आप चाहें तो इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स को भी फॉलो कर सकते हैं.
  • सेटअप पूरा होने के बाद आप ट्विटर की तरह यहां भी ट्वीट्स आदि कर पाएंगे. 

कंटेंट क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज की मदद से बढ़ाया जा रहा यूजरबेस

मेटा ऐप का यूजरबेस बढ़ाने के लिए सभी कंटेंट क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज को ऐप पर ला रहा है, साथ ही उनसे दिन में 2 बार कुछ न कुछ पोस्ट करने के लिए भी कह रहा है ताकि नए यूजर्स ऐप में जुड़ पाएं. हमने जब ये ऐप ट्राई किया तो फर्स्ट इम्प्रैशन हूबहू ट्विटर जैसा है. हालांकि अभी ये ट्विटर जितना बेहतर नहीं है लेकिन कंपनी समय के साथ इसमें कई अपडेट लाएगी जिसके बाद ये ट्विटर को टफ कम्पटीशन देगा. 

यह भी पढ़ें: वनप्लस का धमाका, लॉन्च किया Nord 3 5G स्मार्टफोन और Nord Buds 2r इयरबडस, ये रही कीमत और खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget