एक्सप्लोरर

हैकिंग पर Twitter ने कहा- हैकरों ने कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाकर लगाई सुरक्षा में सेंध

कंपनी ने अपने बयान में बताया कि हैकरों ने 45 ट्विटर अकाउंट में पासवर्ड बदलने और ट्वीट करने में सफल रहे, जबकि 8 ट्विटर अकाउंट का डेटा भी डाउनलोड कर लिया.

सेन फ्रांसिस्कोः हाल ही में बड़े स्तर पर हैकिंग का शिकार बने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने आशंका जताई है कि हैकरों ने कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों को फंसा कर उनकी जानकारियों का फायदा उठाया और कंपनी की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगाई. इसी सुप्ताह 15 जुलाई को हैकर्स ने कंपनी के सिस्टम में घुसकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन समेत कई बड़ी कंपनियों के सीईओ के ट्विटर अकाउंट पर कब्जा कर लिया था और यूजर्स को बिटकॉइन में रकम दान करने का झांसा दिया था.

कर्मचारियों की जानकारी हासिल कर सुरक्षा में सेंध

इस घटना से सकते में आई कंपनी मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में जो बात निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक हैकरों ने पहले कंपनी के ही कर्मचारियों को निशाना बनाया.

ट्विटर ने मामले की जांच पर अपडेट देते हुए बयान जारी किया. अपने बयान में कंपनी ने कहा, “हमारा मानना है कि हमलावरों ने कुछ ट्विटर कर्मचारियों को सोशल इंजीनियरिंग स्कीम के तहत निशाना बनाया. उन्होंने बेहद कम संख्या में कर्मचारियों को झांसे में डाला और उनकी गुप्त जानकारियों का इस्तेमाल कर ट्विटर के अंदरूनी सिस्टम में दाखिल हुए, साथ ही हमारी टू-फैक्टर सुरक्षा व्यवस्था को भी पार कर गए.”

हैकर्स ने 45 अकाउंट में बदले पासवर्ड और किए ट्वीट

कंपनी ने अपने बयान में बताया कि हैकरों ने 45 ट्विटर अकाउंट में पासवर्ड बदलने और ट्वीट करने में सफल रहे. कंपनी के बयान के मुताबिक, “अभी तक हमें यह पता है कि वो ऐसे टूल्स तक पहुंचने में सफल रहे, जो सिर्फ हमारे अंदरूनी सहायता दल (इंटरनल सपोर्ट टीम) को उपलब्ध होते हैं और 130 अकाउंट्स को निशाना बनाया. इनमें से 45 अकाउंट्स ऐसे हैं, जिनमें वो पासवर्ड रीसैट करने में सफल रहे और फिर अकाउंट में लॉगइन कर ट्वीट कर पाए.”

कंपनी के मुताबिक हैकरों ने 8 ट्विटर अकाउंट का डेटा भी डाउनलोड कर लिया और अब कंपनी ऐसे सभी अकाउंट से संपर्क कर रही है, जिनमें ऐसा कुछ होने की संभावना पाई गई हो.

15 जुलाई की इस घटना में ओबामा, बाइडेन के अलावा एमेजॉन के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस, टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स जैसे जाने-माने लोगों के अकाउंट हैक कर लिए थे. इस घटना के बाद कंपनी ने ऐसे सभी ट्विटर अकाउंट से किसी भी तरह की गतिविधि पर कुछ वक्त के लिए रोक लगा दी थी.

ये भी पढ़ें

अगर आपके स्मार्टफोन का Gmail स्टोरेज फुल हो जाए तो क्या करें? यहां जानें सबसे आसान तरीका

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget