एक्सप्लोरर

तुर्किए में एर्दोगन पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, X का AI चैटबॉट Grok बैन!

तुर्किए की एक अदालत ने एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित AI चैटबॉट Grok पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Turkey Ban GroK: तुर्किए की एक अदालत ने एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित AI चैटबॉट Grok पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह कदम तब उठाया गया जब चैटबॉट ने राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन के खिलाफ आपत्तिजनक और कथित तौर पर अपमानजनक जवाब दिए. इस मामले की पुष्टि अंकारा के मुख्य अभियोजक कार्यालय ने की है और इसके खिलाफ औपचारिक जांच भी शुरू कर दी गई है. तुर्किए में यह पहली बार है जब किसी AI टूल पर इस तरह की पाबंदी लगाई गई है.

बैन की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यूजर्स ने कुछ खास सवाल तुर्किए भाषा में पूछे तो Grok ने एर्दोगन से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री उत्पन्न की. इसके बाद सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्राधिकरण (BTK) ने अदालत के आदेश के तहत इस पर रोक लगाई. तुर्किए के कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति का अपमान करना अपराध है जिसकी सजा चार साल तक की कैद हो सकती है.

AI चैटबॉट्स को लेकर नफरत फैलाने वाली भाषा और गलत जानकारी देने जैसे मुद्दे पहले से ही चिंता का विषय बने हुए हैं, खासकर जब से OpenAI का ChatGPT 2022 में लॉन्च हुआ.

एलन मस्क ने नहीं की कोई टिप्पणी 

इस मामले में न तो एक्स (X) और न ही एलन मस्क ने कोई आधिकारिक टिप्पणी दी है. हालांकि पिछले महीने मस्क ने अपने एक बयान में कहा था कि Grok को जल्द ही अपडेट किया जाएगा, क्योंकि मौजूदा मॉडल "असत्यापित डेटा पर आधारित बहुत अधिक बेकार जानकारी" से भरा हुआ है.

विपक्षी नेताओं और आलोचकों का कहना है कि तुर्किए का यह कानून अक्सर असहमति को दबाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि सरकार का तर्क है कि यह कानून राष्ट्रपति पद की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें:

iPhone 17 के लॉन्च से पहले इतना सस्ता हो गया iPhone 16, यहां मिल रही तगड़ी डील

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Gemini ने टेस्ट के दौरान कर दी हैकिंग! तीन कंपनियों के सिस्टम में ऐसे बनाई सेंध
Google Gemini ने टेस्ट के दौरान कर दी हैकिंग! तीन कंपनियों के सिस्टम में ऐसे बनाई सेंध
SSD खराब हुआ तो क्या होगा? HDD से कितना अलग है मामला
SSD खराब हुआ तो क्या होगा? HDD से कितना अलग है मामला
क्या फोन को बार-बार Restart करना चाहिए? जानें क्या होता है फायदा
क्या फोन को बार-बार Restart करना चाहिए? जानें क्या होता है फायदा
WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग
WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget