एक्सप्लोरर

TikTok Ban: गूगल प्ले-स्टोर और एप स्टोर से हटा TikTok, जानिए क्या कहा कंपनी ने

भारत सरकार के बैन के बाद TikTok को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के स्टोर से हटा दिया गया है. इस प्रतिबंध पर TikTok इंडिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो एप का कोई भी डेटा चीन या किसी अन्य सरकार के साथ शेयर नहीं करता है.

नई दिल्ली: सरकार ने देश की सुरक्षा को खतरा बताते हुए सोमवार 29 जून को चीन की 59 मोबाइल ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया. सरकार द्वारा बैन लगाने के 12 घंटे के भीतर, TikTok को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के स्टोर से हटा दिया गया है.इस प्रतिबंध पर TikTok इंडिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगाया गया यह बैन अस्थायी है और वह सरकार के साथ इस बारे में बात कर रहे हैं.

जिन लोगों के स्मार्टफोन में अभी भी TikTok एप मौजूद हैं वो भी इसे अब ओपन नहीं कर पा रहे हैं. इस बारे में टिकटॉक इंडिया के हेड निखिल गांधी ने कहा, 'सरकार ने 59 एप्स पर बैन लगाया है, और इस लिस्ट में टिकटॉक भी है. हम इस प्रतिबंध के लिए सरकार से जल्द ही बात करेंगे. टिकटॉक हमेशा की तरह डाटा और प्राइवेसी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है. भारतीय यूजर्स का डेटा हम, चीनी या किसी अन्य सरकार के साथ साझा नही करते हैं.

हाल ही में लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद से ही देश में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग उठ रही थी. केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए टिकटॉक समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को देश में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया.

केंद्र सरकार के इस कदम को व्यापक समर्थन मिल रहा है और ज्यादातर लोग इसे सही कदम बता रहे हैं. वहीं इन सभी ऐप्स में सबसे पॉपुलर टिकटॉक को बैन किया जाना सबसे ज्यादा चर्चा का मुद्दा रहा और इसका ही नतीजा हुआ कि सोशल मीडिया पर इस पर लगातार लोगों ने अपने विचार रखे.

ये 10 चीनी एप्स भारत में थे काफी पॉपुलर TikTok, Shareit, UC Browser, DU battery saver, Helo, Likee, WeChat, UC News, BigoLive और Vigo Video वो 10 एप्स हैं जो भारत में काफी पॉपुलर थे. ये भी पढ़ें ये हैं भारत की एडवांस्ड 110 cc इंजन वाली बाइक्स, जानिए कीमत और खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget