एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की एडवांस्ड 110 cc इंजन वाली बाइक्स, जानिए कीमत और खूबियां

यदि आप एक नईं 110cc इंजन वाली खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ खास विकल्प बता रहे हैं, जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली: होंडा Livo BS6 भारत में आ चुकी है, इसी के साथ भारत में 110cc इंजन वाली बाइक्स का बाजार भी काफी बड़ा हो गया है. यानी अब ग्राहकों के पास कई ऑप्शन मौजूद हैं. यदि आप एक नईं 110cc इंजन वाली खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ खास विकल्प बता रहे हैं.

Honda Livo

होंडा ने भारत में Livo BS6 बाइक को लॉन्च कर दिया है. होंडा की Livo में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वो है इसमें लगा BS6 कम्प्लायंट इंजन, जोकि अब काफी रिफाइंड हो गया है. इस बाइक में BS6, 110cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है. इस बाइक में कंपनी ने साइलेंट-स्टार्ट फीचर शामिल किया है. यह इंजन एनहास्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी से लैस है. इस बाइक की कीमत 69,422  से शुरू होती है. फीचर्स की बात करें तो बाइक में नया DC हेडलैंप, इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, इंटीग्रेटेड हेडलैंप बीम और पासिंग स्विच जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इतना ही नहीं इसमें सर्विस ड्यू इंडीकेटर और 5 स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन भी दिया है याकि ख़राब रास्तों पर आराम मिल सके.

Hero passion pro 

110cc इंजन सेगमेंट में Passion Pro एक अच्छी बाइक है. यह बाइक ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक ऑप्शन में है. इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये  है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. इंजन की बात करें तो इस बाइक में BS6 कंप्लाइंट वाला 110cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन नए XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से ज्यादा माइलेज और बेहतर एक्सीलेरेशन मिलता है. इतना ही नहीं बाइक ज्यादा स्मूथ राइड भी देती है.

Hero Splendor iSmart

हीरो की Splendor iSmart  यूथ को काफी पसंद आती है. इस बाइक की एक्स शो रूम कीमत 67,100 रुपये है. इस बाइक में 113.2cc का सिंगल सिलेंडर BS6 इंजन लगा है जोकि 9hp की पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. यह इंजन बेहद किफायती माना जाता है, इसमें  माइलेज तो बेहतर मिलती ही है साथ ही परफॉरमेंस भी ठीक है. इसके फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सिटी और हाइवे के लिहाज से यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती हैं.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में TVS Sport एक स्पोर्टी बाइक है. इसमें 99.77cc  का इंजन दिया गया है जो 5.5KW पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं. इसका इंजन काफी किफायती है.एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है लेकिन असल कंडीशन में भी यह बाइक 76.4 kmpl की माइलेज दे देती है (Tested), दिल्ली में इसकी कीमत 52,500 रुपये से शुरू होती है.

Bajaj CT100 ES

अपने 100cc सेगमेंट में  बजाज CT100 KS  सबसे किफायती बाइक के रूप में जानी जाती है. बाइक का डिजाइन सिंपल है. इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है. इसलिए इसे लंबी दूरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6, 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 PS की पॉवर और 8.34Nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है. एक लीटर में यह बाइक 99.1 kmpl किलोमीटर की माइलेज दे देती है. CT100 ES ALLOY (BS 6) की कीमत 48 हजार रूपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें 

कार चलाते समय कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget