एक्सप्लोरर

Threads ने महज 7 घंटे में बना लिए 10 लाख सब्सक्राइबर्स, ट्विटर-फेसबुक भी नहीं कर सके थे ऐसा

नए थ्रेड्स ऐप पर, पोस्ट को इंस्टाग्राम पर और इसके उलट शेयर किया जा सकता है. इसमें पांच मिनट तक के लिंक, फोटो और वीडियो शामिल किए जा सकते हैं.

इंस्टाग्राम (Instagram) की टीम ने हाल ही में टेक्स्ट अपडेट और पब्लिक कॉन्वर्सेशन में शामिल होने के मकसद से एक प्लेटफॉर्म थ्रेड्स (Threads) बनाया है. आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अभी-अभी बने इस कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म थ्रेड ने महत 7 घंटे में ही 10 लाख सब्सक्राइबर्स बना लिए हैं. चौंकाने वाली बात यह भी है कि ऐसा फेसबुक और ट्विटर भी अपने समय में नहीं कर सके थे. थ्रेड्स पर time4knowledge नाम से एक अकाउंट होल्डर ने ऐसी जानकारी शेयर की है.

किसके नाम कितने सब्सक्राइबर्स 

जिस तरह, आज थ्रेड्स (Threads)से 10 लाख सब्सक्राइबर्स सिर्फ 7 घंटे में बना लिए, इसी तरह कभी जब ट्विटर की शुरुआत हुई थी तो पहले  10 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़ने में उसे 2 साल लग गए. फेसबुक को 10 महीने लग गए थे. नेटफ्लिक्स को 3.5 साल लगे. खुद इंस्टाग्राम को 2.5 महीने लग गए थे. स्पॉटिफाई को 5 महीने लग गए थे. हाल की एआई टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी को 5 दिन लगे थे.

मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा

थ्रेड्स पर जब पूछा गया कि क्या थ्रेड ऐप (Threads App), ट्विटर से भी बड़ा होगा, तो मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन मुझे लगता है कि एक पब्लिक कॉन्वर्सेशन ऐप होना चाहिए, जिस पर 1 अरब से अधिक लोग हों. थ्रेड्स अब यूके सहित 100 से ज्यादा देशों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. हालांकि यूरोपीय संघ में यह अभी उपलब्ध नहीं है. इसके पीछे रेगुलेटरी से जुड़ी कुछ बाते हैं.

कैसे काम करता है थ्रेड्स 

इस नए थ्रेड्स ऐप पर, पोस्ट को इंस्टाग्राम पर और इसके उलट शेयर किया जा सकता है. इसमें पांच मिनट तक के लिंक, फोटो और वीडियो शामिल किए जा सकते हैं. हालांकि बीते बुधवार को कुछ यूजर्स ने फोटो अपलोड करते समय कुछ परेशानी का सामना किया. हालांकि यह शुरुआती समस्याओं की तरफ एक इशारा है. थ्रेड्स में प्रोफ़ाइलों को अनफ़ॉलो करना, ब्लॉक करना, बैन करना या रिपोर्ट करना भी पॉसिबल है, और इंस्टाग्राम पर यूजर की तरफ से ब्लॉक किए गए किसी भी अकाउंट को थ्रेड्स (Threads) पर खुद से ब्लॉक कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें

40,000 रुपये के बजट में दिल जीत लेंगे ये स्मार्टफोन, कैमरा बैटरी और परफॉर्मेंस सब लाजवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xiaomi Electric Toothbrush : 190 दिन की बैटरी और कलर स्क्रीन, Xiaomi ने टूथब्रश को बनाया हाईटेक
190 दिन की बैटरी और कलर स्क्रीन, Xiaomi ने टूथब्रश को बनाया हाईटेक
Wifi Plan: 200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका
200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका
Jio, Airtel या Vi… यह पोर्टल बताएगा आपके इलाके में किसका इंटरनेट सबसे तेज?
Jio, Airtel या Vi… यह पोर्टल बताएगा आपके इलाके में किसका इंटरनेट सबसे तेज?
LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget