एक्सप्लोरर

Jio, Airtel या Vi… यह पोर्टल बताएगा आपके इलाके में किसका इंटरनेट सबसे तेज?

TRAI ने नेटवर्क अनुभव पोर्टल लॉन्च किया है. यहां आप अपने इलाके में Jio, Airtel और Vi आदि कंपनियों की इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी देख सकेंगे. इस वेबसाइट से DND और स्पैम कॉल की शिकायत भी कर सकेंगे.

अब आप आसानी से देख सकेंगे कि आपके इलाके में किस टेलीकॉम कंपनी का इंटरनेट कितनी स्पीड दे रहा है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने बुधवार 4 नवंबर को 'नेटवर्क अनुभव' नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. 

यह एक डिजिटल मैप और डैशबोर्ड है, जिस पर आम लोगों के किए गए स्पीड टेस्ट और TRAI के अपने ड्राइव टेस्ट के नतीजे एक ही जगह दिखेंगे. इसी पोर्टल पर अब DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब की सुविधा भी वेबसाइट के जरिए मिलेगी.

इन दो ऐप से आएगा डेटा

इस प्लेटफॉर्म पर दिखने वाला डेटा TRAI के दो ऐप MySpeed और MyCall से आएगा. लोग इन ऐप से अपने फोन पर इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी चेक करते हैं. इन टेस्ट के नतीजों के साथ TRAI की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट का डेटा भी मैप पर दिखाया जाएगा.

दो हिस्सों में दिखेंगे रिजल्ट

जानकारी के मुताबिक, इस पोर्टल पर नतीजे दो हिस्सों में होंगे. एक मोबाइल इंटरनेट और दूसरा फिक्स्ड ब्रॉडबैंड यानी घर या दफ्तर में लगने वाला तार वाला इंटरनेट कनेक्शन. इन्हें कंपनी और टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग देखा जा सकेगा. साथ ही, डाउनलोड और अपलोड दोनों तरह की स्पीड की जानकारी मिलेगी. लोग मैप को जूम करके अपने इलाके या किसी खास जगह पर हुए टेस्ट देख सकेंगे. इसके लिए फिल्टर, टेबल और डाउनलोड होने वाली रिपोर्ट की सुविधा भी दी गई है.

स्पीड के आंकड़े ऐसे समझें

TRAI ने स्पीड दिखाने के लिए तीन पैमाने रखे हैं. P50 को मीडियन स्पीड कहा गया है. इसका मतलब है कि किसी इलाके में हुए आधे टेस्ट में स्पीड इतनी या इससे ज्यादा आई. मोबाइल इंटरनेट के लिए P80 दिखेगा यानी 80 फीसदी टेस्ट में स्पीड इतनी या इससे ज्यादा रही. फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए P90 का पैमाना है, यानी 90 फीसदी टेस्ट में स्पीड इस आंकड़े के बराबर या ऊपर रही.

आसान भाषा में कहें तो P80 और P90 का आंकड़ा बताता है कि ज्यादातर समय लोगों को कम से कम कितनी स्पीड मिल रही है. TRAI ने साफ कहा है कि लोगों के किए गए टेस्ट पर बने ये आंकड़े स्टैंडर्ड तरीके से की गई नेटवर्क क्वालिटी की पूरी जांच नहीं हैं, लेकिन इनसे यह जरूर पता चलता है कि किसी जगह पर दूसरे लोगों को नेटवर्क कैसा मिल रहा है.

टेलीकॉम कंपनियों को क्या फायदा?

टेलीकॉम कंपनियों को एक सुरक्षित इंटरफेस के जरिए कॉल क्वालिटी, कवरेज और इंटरनेट टेस्ट का डेटा मिलेगा. इसमें जगह, तारीख, समय और तकनीकी जानकारी भी होगी. इससे कंपनियां उन इलाकों को पहचान सकेंगी, जहां नेटवर्क में दिक्कत है और वहां सुधार कर सकेंगी. TRAI भी इस डेटा से लोगों के अनुभव पर नजर रखेगा और नेटवर्क सुधारने के लिए इसका इस्तेमाल करेगा.

DND अब वेबसाइट पर भी

स्पैम कॉल और मैसेज से परेशान लोगों के लिए भी यह पोर्टल काम का है. अब DND की सुविधा वेबसाइट पर भी मिलेगी. यहां लोग तय कर सकेंगे कि उन्हें कौन से प्रमोशनल कॉल और मैसेज चाहिए और कौन से नहीं. लोग स्पैम की शिकायत कर सकेंगे. अपनी शिकायत का स्टेटस देख सकेंगे और यह भी जान सकेंगे कि किस कंपनी के खिलाफ कितनी शिकायतें आई हैं.

TRAI का MySpeed SDK दूसरे योग्य ऐप को अपने अंदर स्पीड टेस्ट की सुविधा जोड़ने देता है. TRAI का कहना है कि ज्यादा ऐप इससे जुड़ेंगे तो ज्यादा लोग टेस्ट करेंगे और प्लेटफॉर्म पर असली हालात का डेटा बढ़ेगा. नेटवर्क अनुभव पोर्टल anubhav.trai.gov.in पर खोला जा सकता है. TRAI ने लोगों से अपील की है कि वे MySpeed और MyCall ऐप से नियमित टेस्ट करें, ताकि प्लेटफॉर्म पर ज्यादा जगहों का डेटा आ सके और यह ज्यादा काम का बने. TRAI ने यह भी याद दिलाया है कि वह एक रेगुलेटर है और डायरेक्ट कोई सेवा नहीं देता. अगर किसी को अपने कनेक्शन में दिक्कत है तो उसे अपनी टेलीकॉम कंपनी की शिकायत व्यवस्था के जरिए ही संपर्क करना होगा.

यह भी पढ़ें: फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget