एक्सप्लोरर

Wifi Plan: 200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका

Wifi Plan: नया वाई-फाई लगवाने की सोच रहे हैं तो इस फेस्टिव ऑफर में 200Mbps वाले इंटरनेट पर सीधे 3 महीने का बिल माफ किया जा रहा है. 30 नवंबर से पहले करानी होगी बुकिंग. जान लें पूरी खबर.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • एक्साइटेल ने दिवाली पर ब्रॉडबैंड के लिए नए ऑफर दिए।
  • 200Mbps प्लान पर, 3 महीने के रिचार्ज पर 2 महीने मुफ्त।
  • 9 महीने के प्लान पर 3 महीने अतिरिक्त, कुल 12 महीने इंटरनेट।
  • ऑफ़र केवल नए ग्राहकों के लिए, 30 नवंबर 2026 तक मान्य।

Wifi Plan: इंटरनेट के बिना आज के वक्त में  कोई भी काम करना हो बिना इंटरनेट के नहीं हो पाता है. घरों पर काम करने के लिए और टीवी के साथ मोबाइल फोन्स के लिए डेटा पैक कम पड़ जाता है. इसलिए लोग घरों पर वाई-फाई लगवा लेते हैं. अगर आप भी अपने घर के लिए नया हाई-स्पीड वाई-फाई लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. 

दिवाली के इस फेस्टिव सीजन में मशहूर ब्रॉडबैंड कंपनी एक्साइटेल ने अपने नए यूजर्स के लिए दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है. इस खास डील के तहत कंपनी अपने 200Mbps की सुपरफास्ट स्पीड वाले प्लान पर सीधे तीन महीने तक मुफ्त इंटरनेट दे रही है. यानी एक बार कनेक्शन लेने के बाद आपको महीनों तक रिचार्ज के बिल की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

3 महीने के रिचार्ज पर मिलेगा 5 महीने हाई-स्पीड इंटरनेट

एक्साइटेल ने अपने इस फेस्टिव ऑफर को ग्राहकों के बजट और सहूलियत के हिसाब से दो अलग-अलग हिस्सों में बांटा है. अगर आप एक साथ पूरे साल का पैसा नहीं फंसाना चाहते हैं तो कंपनी का पहला ऑफर आपके लिए एकदम सही रहेगा. इस प्लान के तहत अगर कोई नया ग्राहक 200Mbps की स्पीड वाला 3 महीने का सब्सक्रिप्शन लेता है तो कंपनी अपनी तरफ से उसे 2 महीने का एक्स्ट्रा इंटरनेट बिल्कुल मुफ्त दे रही है. 

इसका सीधा मतलब यह हुआ कि आप सिर्फ तीन महीने का पैसा देंगे और आपके घर में पूरे 5 महीने तक बिना रुके हाई-स्पीड वाई-फाई चलेगा. खर्च की बात करें तो इस प्लान की प्रभावी मासिक कीमत करीब 508 रुपये और जीएसटी पड़ती है. अगर इसमें टैक्स और इंस्टॉलेशन चार्ज भी जोड़ दिए जाएं तो आपको 5 महीने के अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए कुल मिलाकर करीब 3000 रुपये ही खर्च करने होंगे.


Wifi Plan: 200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका

9 महीने वाले प्लान पर 3 महीने की छूट 

वहीं जो लोग बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं और लंबी वैलिडिटी की ढूंढ रहे हैं. उनके लिए कंपनी का दूसरा ऑफर और भी ज्यादा फायदेमंद है. इस दूसरी डील के तहत अगर आप 200Mbps स्पीड वाला 9 महीने का ब्रॉडबैंड प्लान चुनते हैं तो कंपनी आपको पूरे 3 महीने का इंटरनेट बिल्कुल फ्री देगी. यानी 9 महीने के प्लान की कीमत में आपको पूरे 12 महीने यानी एक साल तक सुपरफास्ट इंटरनेट चलाने को मिलेगा. 

लाॅन्ग टर्म प्लान होने की वजह से इसमें हर महीने का खर्च और भी कम हो जाता है. कंपनी के मुताबिक इस प्लान की कीमत सिर्फ 424 रुपये प्रति महीना और जीएसटी बैठती है. सभी टैक्स और इंस्टॉलेशन चार्ज मिलाने के बाद पूरे एक साल के लिए आपको कुल 6000 रुपये के आसपास देने होंगे जो आज के समय में 200Mbps की स्पीड के हिसाब से काफी सस्ती डील है.


Wifi Plan: 200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका

यह भी पढ़ें: Bluetooth Hacking: क्या आपका भी ब्लूटूथ 24 घंटे रहता है ऑन? आज ही जान लें इसके नुकसान

इन यूजर्स को ही मिलेगा फायदा

इस शानदार ऑफर का सुनकर अगर आप भी डील डन करने की सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि यह दिवाली धमाका ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही लाया गया है यानी जो लोग पहली बार अपने घर या ऑफिस में एक्साइटेल का नया कनेक्शन लगवा रहे हैं वही इस मुफ्त इंटरनेट का फायदा उठा सकेंगे.

क्या है आखिरी तारीख?

अगर आप भी इस सस्ते और तेज इंटरनेट प्लान को लेने का मन बना रहे हैं. तो आपके पास इस महीने के आखिर तक का पूरा समय है. कंपनी का यह लिमिटेड टाइम ऑफर 30 नवंबर 2026 तक लाइव रहेगा. आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलर से संपर्क करके इस तारीख से पहले अपना नया कनेक्शन बुक करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jio, Airtel या Vi… यह पोर्टल बताएगा आपके इलाके में किसका इंटरनेट सबसे तेज?
Jio, Airtel या Vi… यह पोर्टल बताएगा आपके इलाके में किसका इंटरनेट सबसे तेज?
LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget