एक्सप्लोरर

Threads आप लैपटॉप में भी चला सकते हैं... ये रहा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Instagram's threads: मेटा के थ्रेड्स ऐप को आप लैपटॉप में भी चला सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको एक ट्रिक का इस्तेमाल करना पड़ेगा.

Threads in Laptop: मेटा के थ्रेड्स ऐप ने महज 5 दिन में 100 मिलियन का यूजरबेस हासिल कर दुनियाभर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है और लगातार इसके यूजर्स बढ़ रहे हैं. मेटा ने थ्रेड्स ऐप 100 से ज्यादा देशों में एंड्रॉइड और iOS के लिए जारी किया है. फ़िलहाल इसका वेब वर्जन नहीं है. यानि आप इसे लैपटॉप या डेस्कटॉप पर नहीं चला सकते. लेकिन आज हम आपको एक ट्रिक बताने वाले हैं जिसके जरिए आप आसानी से अपने विंडो लैपटॉप में थ्रेड्स ऐप को चला सकते हैं.

विंडोज़सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, लैपटॉप में थ्रेड्स को यूज करने के लिए आपको थ्रेड्स की APK फाइल डाउनलोड करनी होगी और माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से WSATools ऐप को डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड करने के बाद आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • सबसे पहले विंडो सब-सिस्टम फॉर एंड्रॉइड ऐप को ओपन करें 
  • साइडबार के जरिए एडवांस सेटिंग में आएं 
  • यहां डेवलपर्स मोड में आएं और इसे ऑन कर दें 
  • अब WSA टूल ऐप्लिकेशन को खोलें और सभी प्रॉम्प्ट्स को पूरा करें 
  • अब थ्रेड्स ऐप को लोकेट करें और इसे इनस्टॉल कर लें 
  • इनस्टॉल होने के बाद आप आसानी से थ्रेड्स को लैपटॉप में चला सकते हैं

ध्यान दें, थ्रेड्स को लॉगिन करने के लिए आपको इंस्टाग्राम आईडी की जरूरत होगी.

मस्क और मार्क के बीच जुबानी जंग तेज

थ्रेड्स ऐप लॉन्च होने के बाद एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. हाल ही में मस्क ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने मेटा के सीईओ को Cuck यानि कमजोर बताया था. एक तरफ जहां थ्रेड्स का यूजरबेस लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ ट्विटर की रैंकिंग लगातार कम हो रही है. साल 2022 के अंत तक ट्विटर पर 259 मिलियन यूजर्स हो चुके थे. वहीं, थ्रेड्स ने महज 5 दिन में ही 100 मिलियन का यूजरबेस क्रॉस कर लिया है. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को यकीन है कि जल्द ये ऐप 1 बिलियन के यूजेरबेस को पार करेगा और पॉपुलर ऐप्स में शुमार हो जाएगा. 

यह भी पढें: Video: हर माता-पिता जरूर देखें ये वीडियो, सोशल मीडिया पर धकाधक फोटो शेयर करना AI युग में हो सकता है खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?
Fitbit vs Google Pixel Watch: किसकी Battery Life ज्यादा? जानें फर्क
Fitbit vs Google Pixel Watch: किसकी Battery Life ज्यादा? जानें फर्क
Meta One Subscription लॉन्च, WhatsApp से Instagram तक एक ही प्लान
Meta One Subscription लॉन्च, WhatsApp से Instagram तक एक ही प्लान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka
Bharat Ki Baat : योगी vs अखिलेश..'Y फैक्टर' की रेस! | UP Election 2027 | Asaduddin Owaisi
Sandeep Chaudhary: टैरिफ पर तकरार...ट्रंप से होगी आरपार! | US tariff on india | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UPI पर चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेगी सरकार? टॉप अधिकारी ने दिया ये जवाब
UPI पर चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेगी सरकार? टॉप अधिकारी ने दिया ये जवाब
ऋषभ पंत कप्तान और सरफराज उपकप्तान, BCCI ने कर दिया 15 सदस्यीय टीम का एलान
ऋषभ पंत कप्तान और सरफराज उपकप्तान, BCCI ने कर दिया 15 सदस्यीय टीम का एलान
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
एक एकड़ में कितना मुनाफा दे जाएगी चीकू की खेती, देखें कैलकुलेशन
एक एकड़ में कितना मुनाफा दे जाएगी चीकू की खेती, देखें कैलकुलेशन
तांगे में घोड़े की जगह लगा दिया रोबोट- वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
तांगे में घोड़े की जगह लगा दिया रोबोट- वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
Embed widget