एक्सप्लोरर

Second Hand आईफोन में जरूर चेक करें ये बातें, फिर बेफिक्र होकर खरीदें

सेकंड हैंड आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें. बाजार में धड़ल्ले से नकली फोन बिक रहे हैं. ऐसा न हो कि आप सस्ते के चक्कर में पैसों की चपत लगा दें. 

Second Hand iphone: एंड्रॉइड यूजर कभी न कभी ये जरूर सोचता है कि उसके पास भी एक आईफोन हो और कुछ दिन वो आईफोन का एक्सपीरियंस लेकर देखें. सभी लोग आईफोन नहीं खरीद पाते क्योंकि ये काफी महंगे हैं. आईफोन के लेटेस्ट मॉडल की कीमत तो 1 लाख से भी ऊपर तक गई हुई है. ऐसे में कम बजट वाले लोगों के लिए सेकंड हैंड आईफोन एकमात्र ऑप्शन होता है. अगर आप भी सेकंड हैंड आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज जानिए कि आपको स्मार्टफोन को खरीदते वक्त किन बातों को चेक करना चाहिए. दरअसल, इन दिनों बाजार में आईफोन के नाम पर कई दूसरे डमी सेट बेचे जा रहे हैं और लोगों को ठगा जा रहा है. ऐसे में आप इसके शिकार न हो इसलिए आज कुछ बातें जान लीजिए जिन्हें आपको सेकंड हैंड आईफोन लेते वक्त उसमें चेक करना है. 

इस तरह खरीदें एक सेकंड हैंड आईफोन

वेबसाइट पर डिटेल करें चेक

आईफोन असली है या नकली इस बात की पुष्टि करने के लिए आईफोन के सीरियल नंबर को एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर डालकर आप चेक कर सकते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि बॉक्स में जो सीरियल नंबर लिखा गया है वह आईफोन से मैच करता हो. आप checkcoverage.apple.com/in/en/ वेबसाइट पर जाएं और यहां सीरियल नंबर डालें. एंटर दबाते ही आपको फोन से संबंधित सभी जानकारी दिखने लगेगी. अगर आपको सीरियल नंबर डालने पर कोई जानकारी नहीं दिखती है तो समझ लीजिए कि फोन नकली है.

आईक्लाउड न हो लॉक्ड

 सेकंड हैंड आईफोन खरीदते वक्त इसमें ये जरूर देखें कि इसका आईक्लाउड लॉक न हो. अगर फोन का आईक्लाउड लॉक है तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि ये एक चोरी किया हुआ फोन है. आईक्लाउड लॉक होने पर एप्पल भी आपकी सहायता नहीं कर सकता. इसलिए हमेशा ऐसा फोन खरीदे  जिसमें आईक्लाउड लॉक न हो और पुराना अकाउंट डिलीट हो. 

बैटरी हेल्थ का रखें ध्यान

सेकंड हैंड आईफोन खरीदते वक्त इसकी बैट्री हेल्थ को भी जरूर चेक करें. अगर आईफोन की बैटरी हेल्थ 80% के आसपास है तो इसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा है. अगर बैटरी हेल्थ 50 से 65% के बीच है तो कुछ समय बाद आपको ये आईफोन परेशान करने लगेगा. 

डिस्प्ले

एप्पल ने अपने नए iphones में ये सुविधा यूजर्स के लिए दी है कि वे ये चेक कर सकते हैं कि आईफोन की डिस्प्ले ओरिजिनल है या नहीं. इस बात को चेक करने के लिए आपको सेटिंग में डिस्प्ले एंड ब्राइटनेस के अंदर जाना है. यहां अगर आप 'ट्रू टोन' को ऑन कर पाते हैं तो समझ लीजिए कि डिस्प्ले ओरिजिनल है. अगर ये ऑन नहीं होता तो समझ लीजिए कि आईफोन का डिस्प्ले बदला गया है.

इसके अलावा एक सेकंड हैंड आईफोन लेते वक्त ये जरूर चेक करें कि उसका कैमरा और बैक और फ्रंट ग्लास टूटा न हो. अगर ग्लास में डैमेज है तो ये स्मार्टफोन की वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग को कम कर देता है. यानी मोबाइल फोन के खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं. ध्यान दें , हमेशा सेकंड हैंड आईफोन लेते वक्त बिल जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Google ने की ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी, जल्द लॉन्च होगा ‘Bard’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Duo सबसे सस्ता कहां? जानें US और Dubai में भारत से कितना फर्क
iPhone Duo सबसे सस्ता कहां? जानें US और Dubai में भारत से कितना फर्क
iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर, 69,990 में खरीदने का मौका
iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर, 69,990 में खरीदने का मौका
यमन के आतंकियों ने AI से बनाई मिसाइल, Anthropic का चौंकाने वाला खुलासा
यमन के आतंकियों ने AI से बनाई मिसाइल, Anthropic का चौंकाने वाला खुलासा
स्मार्टवॉच की हरी लाइट का राज खुला! जानें हर वक्त जलती क्यों रहती है?
स्मार्टवॉच की हरी लाइट का राज खुला! जानें हर वक्त जलती क्यों रहती है?

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी करेंगे 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, समिट में आज क्या-क्या होगा
LIVE: PM मोदी की 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, BRICS में आज क्या-क्या होगा
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
चोरी पकड़ी गई, एंड्रॉयड फोन को iPhone 18 बनाकर चला रहा था शख्स
चोरी पकड़ी गई, एंड्रॉयड फोन को iPhone 18 बनाकर चला रहा था शख्स
देश में कितने बैरियर फ्री टोल, कब तक सभी Toll Plaza पर मिलने लगेगी ये सुविधा?
देश में कितने बैरियर फ्री टोल, कब तक सभी Toll Plaza पर मिलने लगेगी ये सुविधा?
Embed widget