एक्सप्लोरर

इस साल लॉन्च हुए हैं कम बजट वाले ये शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन

तमाम कंपनियां अच्छे फीचर्स से लैस स्मार्टफोन कम कीमत में बाजार में उतार रही हैं. साल 2021 के पहले महीने में अब तक कुछ ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपए तक है.

नई दिल्लीः भारत में करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है. तमाम स्मार्टफोन कंपनियों की नजर भारतीय बाजार पर है. यही वजह है कि हर साल कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं. साल 2021 में सैमसंग और वीवो ने 10 हजार रुपए तक की कीमत में शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. वैसे इस सेगमेंट में शाओमी समेत कई अन्य कंपनियां भी बेहतरीन स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार चुकी हैं. आज आपको कम बजट में अच्छे फीचर्स वाले कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं. इन्हें ऑनलाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है.

Samsung Galaxy M02s

सैमसंग के स्मार्टफोन का बाजार में काफी दबदबा है. लोग इस कंपनी को काफी पसंद करते हैं. सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है. यह फोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है. एंड्रॉयड 10 पर आधारित इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है. इसमें 5000 mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में तीन कैमरों का रियर सेटअप और एक सेल्फी कैमरा है. ई-कॉमर्स साइट पर इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए है.

Vivo Y12s

वीवो ने इस साल यह बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसमें 6.51-इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है. फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है. वीवो के इस फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरे की बात करें, तो रियर में 13MP और 2MP के दो कैमरे का सेटअप और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ई-कॉमर्स साइट पर इस स्मार्टफोन की कीमत 9,990 रुपए है.

Redmi 9 Power

शाओमी का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुआ था. इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है. रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है. कैमरे की बात करें, तो इसके रियर में चार कैमरों का सेटअप और एक सेल्फी कैमरा दिया गया है. वहीं इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन मानी जा रही है. यह फोन कई वैरिएंट में उपलब्ध है. ई-कॉमर्स साइट पर इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपए है.

Realme Narzo 20A

रियलमी के इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है. इस स्मार्टफोन में 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज है, जिसे 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन क्वॉलकाम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है. कैमरे की बात करें, तो इसमें 12MP + 2MP + 2MP का प्राइमरी सेटअप और  8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है. ई-कॉमर्स साइट पर इस स्मार्टफोन की कीमत 9,499 रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget