एक्सप्लोरर

Telegram ने लॉन्च किया 200 लोगों के साथ फ्री और सिक्योर वीडियो कॉल का फीचर, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ा

Telegram Update: टेलीग्राम अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया, बल्कि अब यह एक सुरक्षित वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म और बिजनेस टूल बनता जा रहा है.

Telegram Encrypted Video Call: टेलीग्राम ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल अब आप टेलिग्राम पर एक साथ 200 लोगों को जोड़ते हुए फ्री और सुरक्षित यानी एन्क्रिप्टेड ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं. इस ऐप का यह नया फीचर सीधे तौर पर 'गूगल मीट और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स' के लिए कॉम्पटीशन पैदा कर सकता है, क्योंकि इन दोनों जगह अभी इतनी बड़ी संख्या में फ्री कॉल की सुविधा नहीं मिलती है. 

क्या है इस नए फीचर में खास?

टेलीग्राम ने पहले सबसे पहले साल 2021 में ग्रुप कॉलिंग की शुरुआत की थी, लेकिन अब इसमें नया ट्विस्ट जोड़ दिया गया है, और वह है 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन', यानी आपकी बातचीत पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी और कोई तीसरा इसे नहीं सुन सकता.

इस वीडियो कॉल सर्विस की सबसे अच्छी बात ये है कि अब कॉल करने के लिए पहले से ग्रुप बनाना जरूरी नहीं है. आप सीधे कॉल शुरू कर सकते हैं, दूसरों को लिंक या QR कोड भेजकर जोड़ सकते हैं और बातचीत के दौरान ऑडियो, वीडियो या स्क्रीन भी शेयर कर सकते हैं.

कैसे पता चलेगा कि कॉल सुरक्षित है?

जब आप कॉल पर जुड़ेंगे, तो आपको स्क्रीन पर चार इमोजी दिखाई देगा. इन्हें कॉल करने वाले आपस में मिलाकर देख सकते हैं, अगर इमोजी मैच कर रहे हैं, तो समझिए आपकी कॉल 100% सुरक्षित है.

टेलीग्राम का कहना है कि इसकी टेक्नोलॉजी इतनी मजबूत है कि पिछले 10 सालों में कोई भी इसे हैक नहीं कर पाया है, जबकि कंपनी ने हैक करने वाले को $100,000 (लगभग ₹84 लाख) का इनाम भी रखा हुआ है.

बिजनेस यूजर्स के लिए भी खुशखबरी

टेलीग्राम ने अपने 'प्रीमियम बिजनेस अकाउंट्स' के लिए भी कई नए टूल्स लॉन्च किए हैं. अब कंपनियां अपने अकाउंट में AI बॉट्स जोड़ सकती हैं, जो खुद से मैसेज भेजने, प्रोफाइल अपडेट करने, ट्रांजैक्शन संभालने और स्टोरी पोस्ट करने जैसे काम कर सकते हैं. बॉट्स को कितनी आज़ादी देनी है, ये भी कंपनियां खुद तय कर सकती हैं.

नियम तोड़ा तो मिलेगी अपील करने की सुविधा

अगर किसी यूजर का अकाउंट किसी नियम उल्लंघन के कारण सस्पेंड या फ्रीज कर दिया जाता है, तो अब वो सीधे ऐप के अंदर से ही अपील कर सकता है. अगर अपील सही पाई गई, तो अकाउंट से सभी बैन हटा दिए जाएंगे.

टेलीग्राम ने ऐप को और यूजर-फ्रेंडली बनाया है. अब आप किसी मैसेज को बस शेयर बटन खींचकर फॉरवर्ड कर सकते हैं. iPhone यूजर्स के लिए एक और नया शॉर्टकट आया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple का AI अब सिर्फ iPhone में नहीं? Siri से लेकर Smart Home तक बड़ा प्लान
Apple का AI अब सिर्फ iPhone में नहीं? Siri से लेकर Smart Home तक बड़ा प्लान
Apple Watch Series 12 में क्या नया मिलेगा, क्या अल्ट्रा-4 का डिजाइन बदलेगा?
Apple Watch Series 12 में क्या नया मिलेगा, क्या अल्ट्रा-4 का डिजाइन बदलेगा?
जल्द लॉन्च होगा AirPods 5! जानें Apple के नए ईयरबड्स में क्या बदलेगा?
जल्द लॉन्च होगा AirPods 5! जानें Apple के नए ईयरबड्स में क्या बदलेगा?
इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
अभिजीत दीपके का फूटा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, बोले- 'ये छात्रों...'
अभिजीत दीपके का फूटा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, बोले- 'ये छात्रों...'
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? खुद बता दी वजह
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
BRICS Summit से पहले दिल्लीवालों के लिए जरूरी सलाह, जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
BRICS Summit से पहले दिल्लीवालों के लिए जरूरी सलाह, जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
How To Store Bhindi: फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
Embed widget