एक्सप्लोरर

लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने वाले सावधान! अब इसके बिना कनेक्ट नहीं होगा कॉल

दूरसंचार कंपनियों ने अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को हाल ही में जानकारी दी थी कि 15 जनवरी 2021 से दूरसंचार विभाग के निर्देश के तहत लैंडलाइन से किसी मोबाइल पर फोन करते वक्त नंबर से पहले जीरो लगाना होगा.

नई दिल्ली: देश में आज 15 जनवरी से दूरसंचार के क्षेत्र में खास बदलाव हुआ है. दरअसल, आज 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते वक्त पहले शून्य लगाना होगा. दूरसंचार विभाग ने हाल ही में लैंडलाइन से मोबाइल नंबर डायल करने से पहले जीरो लगाने का निर्देश जारी किया था. अब बिना जीरो के मोबाइल पर कॉल कनेक्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

वहीं दूरसंचार विभाग का फैसला ग्राहकों तक भी पहुंचाया जा रहा है. दूरसंचार कंपनियों ने अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को हाल ही में जानकारी दी थी कि 15 जनवरी 2021 से दूरसंचार विभाग के निर्देश के तहत लैंडलाइन से किसी मोबाइल पर फोन करते वक्त नंबर से पहले जीरो लगाना होगा. जीरो लगाने के बाद ही लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल कनेक्ट होगा.

इसलिए हुआ बदलाव

दरअसल, फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की सिफरिशों को दूरसंचार विभाग ने मंजूर किया है. इसी के चलते यह नई व्यवस्था हो रही है. संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी 2021 से नंबर से पहले जीरो लगाना अनिवार्य होगा.

वहीं पिछले साल नवंबर के महीने में दूरसंचार विभाग ने कहा था कि लैंडलाइन ग्राहकों को 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते वक्त जीरो लगाना होगा. विभाग का कहना है कि इस फैसले से भविष्य में नए नंबर की संभावनाएं पैदा की जा सकेगी. विभाग का कहना है कि इससे करीब 253.9 करोड़ नए नंबर बनाए जा सकेंगे. हालांकि लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: बैंक अकाउंट में चेंज करें अपना मोबाइल नंबर, जानिए क्या है आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget