एक्सप्लोरर

बैंक अकाउंट में चेंज करें अपना मोबाइल नंबर, जानिए क्या है आसान तरीका

अगर आपके बैंक अकाउंट में आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो तुरंत करवा लें. आजकल बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए आपको अपने अकाउंट की पूरी जानकारी होनी चाहिए. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं. इसके लिए दिए गए स्टेप को फॉलो करें.

आजकल बैंक अकाउंट में आपका सही मोबाइल नंबर रेजिस्टर होना बहुत जरूरी है. बढ़ते साइबर क्राइम के दौर में आपके मोबाइल नंबर से कई तरह के फ्रॉड किए जा सकते हैं. साइबर अपराधी आपके अकाउंट को खाली कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपका नंबर आपके खाते में अपडेट नहीं है या कोई पुराना नंबर जुड़ा है जो फिलहाल चालू नहीं है तो आपको तुरंत अपना नंबर अपडेट करवा लेना चाहिए. इसका फायदा ये है कि आपको अपने अकाउंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का अपडेट मिलता रहेगा. इस काम के लिए अब आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर बैठे आसानी से नंबर बदलवा सकते हैं. आइये जानते हैं बैंक अकाउंट में ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको क्या करना होगा.

बैंक अकाउंट में ऑनलाइन बदलें मोबाइल नंबर

1- इसके लिए जरूरी है कि आपके पास नेट बैंकिंग अकाउंट होना चाहिए. इससे आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर बदल सकते हैं.

2- जैसे हम आपको यहां एक उदाहरण देकर समझा रहे हैं. मान लीजिए आपका SBI में अकाउंट है तो इसके लिए आपको नेट बैंकिंग वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा. अब आपको अपना अकाउंट लॉगइन करना होगा. अब अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें.

3- यहां पर्सनल डिटेल पर क्लिक करें. अब आपको अपना भारतीय स्टेट बैंक प्रोफाइल पासवर्ड डालना होगा.

4- अब इसे सबमिट करने पर आपको ईमेल आईडी और आपका पुराना नंबर दिखेगा. यहां आपको मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन भी दिखाई देगा.

5- दिए गए निर्देश का पालन करते हुए आप अपना नया मोबाइल नंबर डाल दें.

एटीएम मशीन के जरिए बदलें मोबाइल नंबर

1 जिस बैंक में आपका अकाउंट है उसी बैंक के एटीएम मशान का इस्तेमाल करें. 2 अब एटीएम कार्ड मशीन में डालें, आपको कई ऑप्शन नज़र आएंगे. 3 यहां आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 4 अब आपको अपना एटीएम पिन नंबर डालना होगा. 5 यहां आपको Mobile Number Registration का ऑप्शन चुनना होगा. 6 अब New Registration पर क्लिक करें. 7 इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें और Correct का ऑप्शन सिलेक्ट करें. 8 अब आपके मोबाइल पर Reference Number और OTP आएगा जिसे आप SBI के नंबर 567676 पर भेज दें. 9 आप ACTIVATE- Reference Number- OTP डालकर 567676 पर भेज दें. 10 आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते में अपडेट हो जाएगा.

बैंक जाकर भी बदल सकते हैं मोबाइल नंबर

जो लोग इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं वो बैंक जाकर भी अपना मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको अपनी बैंक शाखा में जाना होगा. वहां आपको मोबाइल नंबर बदलने के लिए एक फॉर्म भरना होगा. साथ ही अपनी पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी. इस प्रक्रिया के बाद आपका मोबाइल नंबर बदल जाएगा. बैंक कुछ दिन बाद आपको इसके बारे में SMS के जरिए सूचित कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget