एक्सप्लोरर

Starlink भारत में शुरू करेगी सैटेलाइट इंटरनेट, कंपनी ISRO के साथ मिलकर कर सकती है सैटेलाइट लॉन्च

Starlink : सरकार की चिंताओं में से एक यह थी कि स्टारलिंक का उपग्रह समूह वैश्विक है, और इससे भारतीय डेटा ट्रैफ़िक का विदेशों में स्थानांतरण हो सकता है.

Starlink : एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में इसरो के साथ मिलकर उपग्रह लॉन्च कर सकती है, ये उपग्रह भारत में स्टारलिंक के द्वारा इंटरनेट सुविधा देने के लिए लॉन्च किए जाएगे. आपको बता दें हाल ही में स्टारलिंक और भारतीय दूरसंचार विभाग के बीच सैटेलाइट-आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए बातचीत हुई है, जिसमें स्टारलिंक ने DOT की चिंताओं को दूर किया है. 

आपको बता दें इससे पहले खबर आई थी कि स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट-आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, जो दूरसंचार विभाग के पास रिव्यू के लिए पड़ा है. इसके बाद ये आवेदन गृह मंत्रालय और इंडियन स्पेस अथॉरिटी के पास जाएगा. अगर सबकुछ ठीक रहा तो स्टारलिंक जल्द ही वनवेब और जियो सैटेलाइट की तरह भारत में अपनी सैटेलाइट-आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू कर देगा.

अमेजन ने भी किया सैटेलाइट इंटरनेट के लिए आवेदन

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार बीते सप्ताह स्टारलिंक की तर्ज पर अमेजन ने भी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा शुरू करने के लिए DOT के पास आवेदन किया है. आपको बता दें फिलहाल भारत में इंटरनेट का मार्केट 11 बिलियन डॉलर का है जो भविष्य में 44 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है.

DOT के साथ स्टारलिंक की हुई ये बात 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार DoT के आधिकारियों के साथ स्टारलिंक की बातचीत हुई है, जिसमें कंपनी ने उपग्रह संचार सेवओं के लिए दूरसंचार विभाग की चिंताओं को दूर किया है. “स्टारलिंक के साथ बैठक सकारात्मक रही. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ''यह राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में देश में उनकी सेवाओं और बुनियादी ढांचे के अनुपालन के बारे में जानने के लिए अधिक था.'' अगले कदमों के हिस्से के रूप में, सरकार को गृह मंत्रालय और भारतीय अंतरिक्ष विभाग (आईएन-स्पेस) को शामिल करते हुए आंतरिक रूप से एक बैठक करने की उम्मीद है, और कंपनी को अपना परिचालन शुरू करने के लिए एक आशय पत्र जारी करने का निर्णय ले सकती है. 

सरकार की चिंताओं में से एक यह थी कि स्टारलिंक का उपग्रह समूह वैश्विक है, और इससे भारतीय डेटा ट्रैफ़िक का विदेशों में स्थानांतरण हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस चिंता को दूर करने के लिए, स्टारलिंक भारत से अपने उपग्रहों को लॉन्च कर सकता है, जैसे वनवेब ने इसरो के साथ किया था या किसी भारतीय उपग्रह ऑपरेटर के साथ साझेदारी भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें : 

Google Pixel 8 के बाद इस फोन में मिलने वाला है एंड्रॉयड 14 अपडेट, जान लीजिए यहां सारी डिटेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं आप फर्जी वेबसाइट पर साइबर क्राइम की जानकारी तो नहीं दे रहे? सरकार ने दी वॉर्निंग
कहीं आप फर्जी वेबसाइट पर साइबर क्राइम की जानकारी तो नहीं दे रहे? सरकार ने दी वॉर्निंग
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
इंसानों की जगह काम करेगा रोबोट? इस कंपनी ने पेश किया सबसे एडवांस Humanoid Robot, जानें क्या-क्या कर सकता है
इंसानों की जगह काम करेगा रोबोट? इस कंपनी ने पेश किया सबसे एडवांस Humanoid Robot, जानें क्या-क्या कर सकता है
QR Code स्कैन करने का झंझट मिटेगा, अब लैपटॉप पर आसान तरीके से चला पाएंगे WhatsApp
QR Code स्कैन करने का झंझट मिटेगा, अब लैपटॉप पर आसान तरीके से चला पाएंगे WhatsApp

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget