एक्सप्लोरर

भारत में Smartphone यूजर्स को मिलेगी राहत! Spam Messages को ब्लॉक करने के लिए सरकार की नई पहल

Spam Messages: भारत सरकार ने मोबाइल यूजर्स को फर्जी मैसेजों से छुटकारा दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

Spam Messages: भारत सरकार ने मोबाइल यूजर्स को फर्जी मैसेजों से छुटकारा दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Reliance Jio, Vodafone-Idea और BSNL को देशी तकनीकी समाधान लागू करने का निर्देश दिया है, जो फर्जी या स्पैम मैसेज को रोक सके. इस पहल के तहत एक ट्रायल प्रोग्राम शुरू किया जाएगा और इसकी समीक्षा मीटिंग फरवरी में होगी. गृह मंत्रालय ने टेलीकॉम कंपनियों से इस मीटिंग के लिए अपनी प्रतिक्रिया भी मांगी है, जिसमें साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर और I4C के अधिकारी भी शामिल होंगे.

स्वदेशी स्पैम ब्लॉकिंग सॉल्यूशन

दिल्ली स्थित सरकारी कंपनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) ने एक स्पैम ब्लॉकिंग सॉल्यूशन तैयार किया है, जो टेलीकॉम नेटवर्क पर ही फर्जी मैसेज को ब्लॉक कर सकेगा. यह समाधान स्पैम मैसेज को ब्लॉक करने के लिए एक SMS ट्रांसपेरेंसी टूल का उपयोग करता है. TCIL ने यह तकनीक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के टेलीकॉम ऑपरेटर्स को देने का प्रस्ताव रखा है.

कैसे काम करेगा यह समाधान?

यह नया समाधान पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन किया गया है और इसमें ब्लॉकचेन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया गया है. जब यूजर के नंबर पर स्पैम मैसेज आता है, तो इसका URL नेटवर्क लेवल पर ब्लॉक कर दिया जाता है, और फिर उसे वेरिफाई करने के बाद सही कंटेंट यूजर तक पहुंचाया जाता है. इस तकनीक को MTNL नेटवर्क पर पहले एक प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट के रूप में शुरू किया गया था और अब इसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है.

साइबर अपराधों पर रोक

इसके साथ ही, दूरसंचार विभाग और नियामक अधिकारियों ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे स्पैम कॉल्स और मैसेजेज को नेटवर्क लेवल पर ब्लैकलिस्ट करें. अगर यह स्वदेशी तकनीक ट्रायल में सफल रहती है, तो यह यूजर्स के नंबर पर आने वाले फर्जी मैसेज को ब्लॉक करने में मदद करेगी और साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. यह पहल देश में मोबाइल यूजर्स को साइबर अपराध और स्पैम से राहत देने में अहम साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Budget 2025: शिक्षा में AI और परमाणु ऊर्जा मिशन के साथ स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget