एक्सप्लोरर

Budget 2025: शिक्षा में AI और परमाणु ऊर्जा मिशन के साथ स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ रुपये

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया. इस बार बजट में AI, स्टार्टअप्स और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है.

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया. इस बार बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), परमाणु ऊर्जा, स्टार्टअप्स और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है. सरकार ने राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा मिशन, राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन और स्टार्टअप्स के लिए नए फंड की घोषणा की है. आइए जानते हैं, इस बजट की कुछ अहम घोषणाएं.

शिक्षा में AI के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

सरकार शिक्षा क्षेत्र में AI को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी. इससे पहले, बजट 2023-24 में कृषि, स्वास्थ्य और स्मार्ट शहरों के लिए तीन AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की घोषणा की गई थी.

इसके अलावा, सरकार घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को भी बढ़ावा देगी. औद्योगिक क्षेत्र Industry 4.0 की ओर बढ़ रहा है, जिसके लिए हाई-स्किल्ड वर्कफोर्स की जरूरत होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए, सरकार पांच राष्ट्रीय कौशल केंद्र (National Centres of Excellence for Skilling) स्थापित करेगी, जहां उद्योग से जुड़े कौशल को विकसित किया जाएगा.

राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा मिशन

ऊर्जा क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की है. लक्ष्य है कि 2047 तक कम से कम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा उत्पादन किया जाए. इसके लिए सरकार 20,000 करोड़ रुपये की लागत से एक शोध एवं विकास (R&D) केंद्र स्थापित करेगी, जो स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) पर काम करेगा.

2033 तक कम से कम 5 स्वदेशी SMR रिएक्टर कार्यशील होंगे.

परमाणु ऊर्जा अधिनियम (Atomic Energy Act) और परमाणु क्षति हेतु दीवानी दायित्व अधिनियम (Civil Liability for Nuclear Damage Act) में संशोधन किया जाएगा, ताकि निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जा सके.

Google, Microsoft और Meta जैसी टेक कंपनियां डेटा सेंटर्स और AI संचालन के लिए स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स को प्राथमिकता दे रही हैं, क्योंकि वे पारंपरिक परमाणु संयंत्रों की तुलना में तेजी से बनाए जा सकते हैं और कम खर्चीले होते हैं.

स्टार्टअप्स के लिए नया फंड ऑफ फंड्स

स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के फंड ऑफ फंड्स का विस्तार किया है और इसमें 10,000 करोड़ रुपये का नया निवेश किया जाएगा.

वैकल्पिक निवेश कोष (AIFs) के तहत स्टार्टअप्स को 91,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता पहले ही दी जा चुकी है. अब इस फंड का दायरा बढ़ाया जाएगा और इसमें 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान किया जाएगा. पहली बार महिला उद्यमियों और अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन अगले 5 वर्षों में उपलब्ध कराया जाएगा.

सरकारी स्कूलों में Braodband Connectivity

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए सरकार ने घोषणा की है कि सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी. यह सुविधा भारतनेट परियोजना के तहत दी जाएगी. बजट 2025-26 में सरकार ने AI, परमाणु ऊर्जा, स्टार्टअप्स, डीप टेक, और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है.

यह भी पढ़ें:

ये कंपनियां देती हैं सबसे लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट, Smartphone को होते हैं कई फायदे, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget