एक्सप्लोरर

Smartphone Tips And Tricks: आपके स्मार्टफोन में स्लो चल रहा है इंटरनेट, जानिए कैसे बढ़ाएं स्पीड

Android Tips And Tricks: कुकीज का इस्तेमाल वेबसाइटों द्वारा आपके ब्राउजिंग हिस्ट्री को ट्रैक करने के लिए भी किया जा सकता है.

How to Increase Internet Speed: आप अपने स्मार्टफोन का लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब उसकी स्पीड पहले के मुकाबले कम हो गई है और इंटरनेट भी स्लो चलने लगा है. आज हम आपको यहां बता रहे हैं कि आप घर बैठे ही कैसे 5 मिनट में अपने फोन और इंटरनेट की स्पीड को बढ़ा सकते हैं. जब आप इंटरनेट ब्राउज करते हैं तो आपके Android फोन के वेब ब्राउजर ऐप में रोजाना डेटा इक्ठ्ठा होता जाता है. यह डेटा कुछ अलग-अलग काम करता है, आमतौर पर आपके वेब ब्राउजर के कैशे और कुकीज को फाइल करना. यह आपके द्वारा बार-बार देखी जाने वाली वेबसाइटों के एसेट को स्टोर कर लेता है और साथ ही आपको वेबसाइटों में लॉगिन रहने जैसी डिटेल्स को स्टोर करके आपके ब्राउजर के लोड होने की स्पीड को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

हालांकि, कुकीज का इस्तेमाल वेबसाइटों द्वारा आपके ब्राउजिंग हिस्ट्री को ट्रैक करने के लिए भी किया जा सकता है. साथ ही, आपके ब्राउजर का कैशे जितना बड़ा होगा, आपका ब्राउजर ऐप उतना ही भारी हो जाएगा. यह उन वेबसाइटों के डेटा को भी स्टोर कर लेता है जहां शायद ही कभी दोबारा जाएं. इसका रिजल्ट ये होता है कि आपके इंटरनेट और मोबाइल की स्पीड स्लो हो जाती है. इसलिए अपने वेब ब्राउजर से कुकीज और कैशे को क्लियर करते रहना चाहिए. इससे स्पीड अच्छी बना रहती है.

यह भी पढ़ें: Google Chrome: गूगल क्रोम से डायरेक्ट ऐसे बनाएं QR कोड, नहीं है किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए ( For Google Chrome Users)

  • सबसे पहले अपने फोन में गूगल क्रोम ओपन करें. यहां अब आपको राइट साइड में टॉप पर 3 डॉट दिखाई देंगे, उनपर टैप करें.
  • टैप करने के बाद अब आपके सामने कई ऑप्शन आ जाएंगे.
  • इनमें से आपको हिस्ट्री (History) पर टैप करना है.
  • हिस्ट्री पर टैप करने के बाद आपको अपनी ब्राउजिंग हिस्ट्री दिखाई देगी और साथ में क्लियर ब्राउजिंग डेटा (Clear Browsing Data) का ऑप्शन मिलेगा. उसपर टैप करें.
  • अब आपके सामने 2 ऑप्शन आएंगे Basic और Advanced.
  • बेसिक में आप अपनी ब्राउजिंग हिस्ट्री, कुकीज और साइट डेटा , कैशे इमेज और फाइल्स को क्लियर कर सकते हैं.
  • वहीं एडवांस्ड में इसके अलावा सेव पासवर्ड, ऑटो फिल डेटा  और साइट सेटिंग्स को भी क्लियर किया जा सकता है.
  • एडवांस्ड सेटिंग्स में आप टाइम भी सिलेक्ट कर सकते हैं कि कब से कब तक का कैशे कुकीज और डेटा क्लियर करना है. 

यह भी पढ़ें: Google Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो गूगल पर कुछ भी सर्च करना होगा तेज और आसान

मोजिला फायरफॉक्स यूजर्स के लिए (For Mozilla Firefox Users)

  • गूगल क्रोम की तरह ही Mozilla Firefox ब्राउजर की स्पीड को बढ़ाया जा सकता है.
  • सबसे पहले मोजिला फायरफॉक्स अपने फोन में ओपन करें.
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और डिलीट ब्राउजिंग डेटा पर जाएं.
  • अब आप अपनी बाउजिंग हिस्ट्री, साइट डेटा, साइट परमिशन के अलावा अपना डाउनलोड फोल्डर से कुकुजी और कैशे इमेज फाइल डिलीट कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Payment: खो गया है UPI पिन? यहां जानिए अब आपको क्या करना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget