एक्सप्लोरर

Google Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो गूगल पर कुछ भी सर्च करना होगा तेज और आसान

Google Trick: कई बार गूगल पर सर्च की हुई जानकारी इतनी जल्दी नहीं मिलती. इस तरह की समस्या से बचने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ट्रिक जिनसे आप गूगल सर्च के दौरान जल्दी नतीजा पा सकते हैं.

Google Tips: टेक्नोलॉजी के इस युग में आज गूगल हमारे लिए एक तरह से पर्सनल असिस्टेंट से बढ़कर हो गया है. अधिकतर लोग किसी वेबसाइट को खोलने से लेकर, कोई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने, कुछ पढ़ने या अन्य मदद के लिए गूगल पर ही सर्च करते हैं, लेकिन कई बार गूगल पर सर्च किया हुआ आइटम इतनी जल्दी नहीं मिलता. ऐसी स्थिति में कई बार यूजर्स पेज को लगातार रिफ्रेश भी करते हैं, लेकिन उनकी दिक्कत बनी रहती है. इस तरह की समस्या से बचाने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ट्रिक जिनकी मदद से आप गूगल सर्च के दौरान जल्दी नतीजा पा सकते हैं.

1. सर्च फिल्टर टैब का इस्तेमाल करें

किसी भी चीज को सर्च करने के दौरान अगर आप गूगल के फिल्टर टैब का इस्तेमाल करेंगे तो नतीजा जल्दी आएगा. मान लीजिए आप अपने आसपास मॉल, कैफे और पार्क की तलाश में हैं तो गूगल पर टाइप करके मैप सेक्शन में भी जा सकते हैं. इससे जल्दी और आपसे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी. आप सर्च टेक्स्ट को टाइप कर एंटर करने के बाद इमेज और न्यूज वासे हिस्से पर भी क्लिक कर सकते हैं.

2. कोटेशन (“ “) मार्क का इस्तेमाल करें

सर्च के दौरान आप जब कोई शब्द टाइप करते हैं तो गूगल उस शब्द से जुड़े कई पेज आपके सामने खोल देता है. अब इसमें अपने लिए सही कंटेंट तलाशना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस स्थिति से बचने के लिए आपको सर्च करने के दौरान अपने सवाल के साथ कोटेशन मार्क लिखना चाहिए. कंटेंट के हिसाब से ये मार्क बदलते रहना चाहिए.

3. साइट-स्पेसिफिक सर्च के लिए कोलन (:)

गूगल पर जब आप कुछ सर्च करते हैं तो उससे जुड़ी वो जानकारियां सामने आ जाती हैं जो अलग-अलग वेबसाइट्स पर मौजूद होती हैं. आपको अगर किसी विशेष साइट या व्यक्ति की जानकारी चाहिए तो कोलन (:) का इस्तेमाल करना चाहिए. मान लीजिए आप सलमान खान से जुड़ी जानकारी एबीपी लाइव पर पढ़ना चाहते हैं तो आपको salmankhan : abplive.com टाइप करना चाहिए.

4. तारांकन वाइल्डकार्ड/Asterisk wildcard (*)

कई बार कुछ जरूरी सर्च के दौरान हमें कंटेंट से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं होती है. ऐसे में कुछ सर्च करने में काफी दिक्कत आती है. इसस बचने के लिए आप Asterisk wildcard (*) का इस्तेमाल कर सकते हैं. मान लीजिए आप मुंबई पर कसाब के हमले से जुड़ी जानकारी तलाश रहे हैं लेकिन आपको कसाब का नाम याद नहीं है, तो इस स्थिति में आप Attack * Mumbai लिखकर सर्च कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Gmail Calling Feature: जीमेल से भी कर सकतें हैं ऑडियो और वीडियो कॉल, जानिए क्या है तरीका

5. कैलकुलेटर और करेंसी कन्वर्जन के रूप में

कई बार आपको कुछ कैलकुलेट करने की जरूरत पड़ती है, लेकिन साथ में फोन नहीं होता. ऐसी स्थिति में आप गूगल सर्च पर जाकर आसानी से उत्तर पा सकते हैं. मान लीजिए आपको गुना 25 को 8 से गुना करना है तो आप सीधे 25 times 8 लिखकर एंटर मार दें. जवाब आपके सामने होगा. करेंसी कन्वर्जन के लिए आप सीधे लिखें 25.65 USD in INR लिखकर सर्च कर सकते हैं. यहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से डिजिट लिखें.

6. किसी खास फाइल के लिए एक्सटेंशन लिखें

गूगल पर अगर आपको किसी फाइल का पीडीएफ फॉर्मेट चाहिए तो आपको सर्च के दौरान टेक्स्ट लिखने के बाद .pdf लिखना चाहिए.

7. आईपी एड्रेस सर्च करना

कई बार किसी काम के लिए हमें अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के आईपी को जानने की जरूरत होती है, लेकिन आईपी का पता कैसे करें इसकी जानकारी सबको नहीं होती है. इस स्थिति में आप गूगल सर्च पर सीधे what is my IP? लिखकर सर्च करें.

8. इमेज के जरिए इमेज सर्च करना

अगर आप किसी फोटो के ओरिजनल सोर्स का पता करना चाहते हैं या उस फोटो से मिलती जुलती और फोटो का पता करना चाहते हैं तो गूगल सर्च पर इसके लिए भी शानदार फीचर है. सबसे पहले गूगल पर इमेज सर्च करें. इमेज टैब पर जहां आपने टेक्स्ट लिखा है वहीं पर कैमरे का आइकन दिखेगा. उस आइकन पर क्लिक कर दें. अब इसके बाद इमेज अपलोड का ऑप्शन आएगा. आप उस इमेज को अपलोड कर दें जिसके बारे में पता करना है. इसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा.

ये भी पढ़ें : 5G Benefits: जानिए कैसे नए साल में 5जी टेक्नोलॉजी से बदल जाएगी आपकी जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget