एक्सप्लोरर

स्कैमर्स की नई चाल से हो जाएं सावधान, एडिटेड फोटो दिखाकर कर रहे ठगी, पश्चिम बंगाल में बुजुर्ग से लाखों ठगे

स्कैमर्स इन दिनों एडिटेड फोटो वायरल करने का डर दिखाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां स्कैमर्स ने इस तरीके से बुजुर्ग से 6 लाख रुपये से अधिक ठग लिए.

पिछले कुछ समय से ऑनलाइन स्कैम्स के कई तरीके सामने आए हैं. अब एक नए तरीके में स्कैमर्स एडिटेड फोटो का डर दिखाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं. ऐसे एक मामले में पश्चिम बंगाल के एक बुजुर्ग से स्कैमर्स ने लाखों रुपये ठग लिए. ऐसे मामलों से बचने के लिए सावधान रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि यह मामला क्या था और ऐसे स्कैम से खुद को कैसे बचाया जा सकता है.

वीडियो कॉल से हुई स्कैम की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर में रहने वाले एक 70 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के पास अनजान नंबर से वीडियो कॉल आती है. वीडियो कॉल करने वाली एक जवान महिला होती है. यहीं से इस पूरे स्कैम की शुरुआत होती है. थोड़े दिन बाद उसके पास फिर एक वीडियो कॉल आती है. वीडियो कॉल करने वाले ने बुजुर्ग की उस महिला के साथ एक एडिटेड फोटो दिखाई. यह देखकर बुजुर्ग डर गया. इसके बाद वीडियो कॉल करने वाली महिला ने बुजुर्ग से पैसे की मांग की. पैसे न देने पर उसने फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने का डर दिखाया.

पुलिस अधिकारी बनकर किया कॉल

इसके बाद स्कैमर्स ने पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग के पास कॉल किया. उन्होंने बुजुर्ग के सामने झूठा दावा किया कि महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है और उसका इलाज चल रहा है. अगर उसके इलाज के पैसे नहीं दिए गए तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इससे डरकर बुजुर्ग ने 6.5 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद भी स्कैमर्स की डिमांग खत्म नहीं हुई. बाद में जब पीड़ित को इसका अहसास हुआ तो उसने अपनी पत्नी को यह बात बताई. पत्नी ने बुजुर्ग को मामले की शिकायत पुलिस को देने की सलाह दी.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • किसी भी अनजान या संदिग्ध नंबर से आने वाले फोन या वीडियो कॉल्स को रिसीव न करें. 
  • अगर कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश करें तो तुरंत कॉल कट कर दें और मामले को रिपार्ट करें.
  • अगर कोई सरकारी अधिकारी बनकर बात कर रहा है तो संबंधित विभाग से उसकी पहचान सत्यापित कर लें.
  • किसी भी प्रकार के दबाव में आकर अपनी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें.

ये भी पढ़ें-

अपने फोन में बंद कर दें ये सेटिंग, मूड रहेगा अच्छा, दिमाग हो जाएगा 10 साल जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
Flipkart Discount: आईफोन खरीदना है तो ले आएं SBI कार्ड, मिल जाएगा इतना डिस्काउंट
आईफोन खरीदना है तो ले आएं SBI कार्ड, मिल जाएगा इतना डिस्काउंट
Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iPhone Duo Screen : iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget