Flipkart Discount: आईफोन खरीदना है तो ले आएं SBI कार्ड, मिल जाएगा इतना डिस्काउंट
iPhone 17 SBI Discount: अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो आपके पास हजारों रुपये बचाने का शानदार मौका है. फ्लिपकार्ट सेल में SBI कार्ड पर तगड़ी छूट मिल रही है.

- फ्लिपकार्ट दिवाली सेल: iPhone 17 पर मिल रहा विशेष डिस्काउंट।
- SBI क्रेडिट कार्ड के एकमुश्त भुगतान पर 5,000 रुपये की छूट।
- पुराने फोन एक्सचेंज करने पर मूल्य घटने की संभावना रहती है।
- शाम 6-11 बजे के बीच शॉपिंग से बेहतर डील मिल सकती है।
iPhone 17 SBI Discount: भारत में पिछले कुछ सालों से iPhone का क्रेज काफी बढ़ा है. अब हर कोई चाहता है कि उसके पास चमचमाता iPhone हो. लेकिन इसकी कीमत इतनी है कि हर कोई इसे खरीद नहीं पाता. देश में फिलहाल 2 करोड़ से ज्यादा iPhone यूजर्स हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल होने की सोच रहे हैं तो फिर आपके पास एक सुनहरा मौका है. इस दिवाली iPhone को आप बढ़िया डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.
Flipkart पर आज यानी 28 अक्टूबर से बिग बैंग दिवाली सेल की शुरुआत हो चुकी है. जो 10 नवंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलने वाली है. इस फेस्टिव सेल में iPhone की कीमतों में कटौती के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI के क्रेडिट कार्ड पर तगड़ा इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आपके पास SBI कार्ड नहीं है तो किसी दोस्त से इसका इंतजाम कर लें.
SBI कार्ड पर मिल रहा डिस्काउंट
Flipkart पर फिलहाल 256 GB वाला iPhone 17, 10% के प्राइस ड्राॅप के साथ 89999 हजार रुपये में लिस्टेड है. अगर आप अपने पुराने फोन को रिप्लेस करके iPhone खरीदने की सोच रहे हैं. तो SBI कार्ड का इस्तेमाल करने पर अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा. सेल ऑफर की बात करें तो लगभग 90 हजार के इस फोन पर सीधे 5 हजार रुपये कम हो जाएंगे यानी यह फोन आपको लगभग 86 हजार में मिल जाएगा. यह डिस्काउंट आपको एकमुश्त पेमेंट यानी पूरे पैसे एक साथ चुकाने पर मिलेगा. वहीं अगर आप कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन चुनते हैं. तो यह छूट थोड़ी कम हो सकती है क्योंकि फिर इस पर बैंक इंटरेस्ट चार्ज करेंगे.

iPhone 17 की कीमत और EMI के चार्ज
अब सवाल आता है ऑफर्स को लगाने के बाद Apple का iPhone 17 आपको असल में कितने का पड़ेगा. Flipkart की इस दिवाली सेल में SBI क्रेडिट कार्ड से एकमुश्त यानी फुल पेमेंट करते हैं. तो सीधे 5,000 रुपये की छूट मिल जाएगी और यह फोन आपको 84999 रुपये की नेट कीमत पर मिल जाएगा. इसके साथ अगर आप अपना पुराना फोन रिप्लेस करते हैं. तो एक्सचेंज वैल्यू घटने के बाद यह दाम और भी काफी नीचे आ जाएगा.
वहीं EMI का ऑप्शन चुनने वाले ग्राहकों को मिलने वाली छूट थोड़ी कम हो सकती है, क्योंकि किस्तों पर फोन लेने पर बैंक अपना इंटरेस्ट चार्ज जोड़ते हैं. No-Cost EMI में ब्याज को भले ही शुरुआत में एडजस्ट कर दिया जाता है. लेकिन उस ब्याज की रकम पर लगने वाला 18 प्रतिशत GST और प्रोसेसिंग फीस ग्राहक को अपनी जेब से ही चुकानी पड़ती है.

पुराना iPhone एक्सचेंज से पहले जान लें यह बात
बैंक कार्ड के अलावा अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके नया आईफोन 17 और सस्ते में लेना चाहते हैं. तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. Flipkart अभी पुराने 128 GB वाले iPhone 12 को एक्सचेंज करने पर 18700 रुपये तक की वैल्यू दे रहा है. लेकिन जब डिलीवरी बॉय आपके घर आकर फोन की डोरस्टेप क्वालिटी चेकिंग करता है. तो छोटे-मोटे स्क्रैच बताकर यह कीमत काफी घटा दी जाती है. इसलिए अगर आप एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो इस बात की भी ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें: Wind Turbine: 1 टन का एसी चलाना है, कितना बड़ा विंड टरबाइन जरूरी?
शॉपिंग की सबसे सही टाइमिंग
इसके अलावा सबसे सस्ती डील पाने के लिए शॉपिंग की टाइमिंग का भी बड़ा रोल होता है. Flipkart पर शाम 6 बजे से रात 11 बजे के बीच प्राइस क्रैश और बिग बैंग आवर्स चलते हैं, जब फोन के दाम अचानक गिरते हैं. इसलिए शाम के वक्त अपनी कार्ट तैयार रखें और जैसे ही उसमें बोनस-6 जैसा स्पेशल टैग और कम कीमत दिखे, बिना देर किए तुरंत अपना iPhone बुक कर लें.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Biometrics: दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधार में क्या कमियां? खूबियां भी जानें






















