एक्सप्लोरर

बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे वीडियो कॉल-चैटिंग! इस कंपनी के फोन में आने वाला है ये फीचर

सैमसंग के स्मार्टफोंस में आपको आने वाले समय में ये सुविधा मिलेगी कि आप बिना नेटवर्क के भी कॉल, s.m.s, यहां तक कि वीडियो और फोटो आदि भी भेज पाएंगे. 

Satellite connectivity in Samsung phones: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawai और एपल ने पिछले साल अपने डिवाइस पर बेसिक सेटेलाइट कनेक्टिविटी की घोषणा की थी. इस फीचर के तहत यूजर्स बिना नेटवर्क के भी इमरजेंसी की स्थिति में किसी से कनेक्ट हो पाते हैं. इस बीच कोरियन कंपनी सैमसंग ने आज एक बड़ी घोषणा की है और कहा कि कंपनी ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी खोज ली है जो स्मार्टफोन यूजर को डायरेक्ट सेटेलाइट से कनेक्ट कर दूसरे व्यक्ति से कम्यूनिकेट करने में मदद करेगी.  

इसका मतलब है कि अब बिना नेटवर्क के भी लोग एक दूसरे से बातचीत कर पाएंगे. सैमसंग ने इसे standardized 5G non-terrestrial networks (NTN) का नाम दिया है. कंपनी की नई टेक्नोलॉजी Exynos modems में इंटीग्रेट की जाएगी. एपल के स्मार्टफोन में लोग केवल इमरजेंसी की स्थिति में एक दूसरे से कनेक्ट हो पाते हैं. 

लेकिन, सैमसंग ने कहा कि भविष्य में Exynos modems की वजह से लोग न सिर्फ इमरजेंसी की स्थिति में एक दूसरे से कम्युनिकेट कर पाएंगे बल्कि वे सामान्य परिस्थिति में भी एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेज, एचडी इमेज और वीडियो आदि बिना नेटवर्क के शेयर कर पाएंगे. 

पहले ये कहा जा रहा था कि सैमसंग सेटेलाइट कनेक्टिविटी को सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में पेश करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लेकिन कंपनी ने आज एक बड़ी घोषणा की जिसके बाद ये साबित हो गया है कि आने वाले समय में सैमसंग के स्मार्टफोन में डायरेक्ट सेटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी. यानी सरल भाषा में आप इतना समझ लीजिए कि सेल्यूलर नेटवर्क को कंपनी एलिमिनेट कर देगी और डायरेक्ट सेटेलाइट की मदद से आप एक दूसरे से कनेक्ट कर पाएंगे. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि सेटेलाइट कनेक्टिविटी फोन में कब आएगी और कौन से डिवाइस में ये सपोर्ट होगी. साथ ही अभी ये भी नहीं पता है कि कंपनी इसके लिए चार्ज करेगी या नहीं. 

हाल ही में लांच हुई है गैलेक्सी S23 सीरीज

सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में गैलेक्सी S23 सीरीज को ग्लोबली लांच किया था. गैलेक्सी S23 सीरीज के तहत कंपनी ने 3 स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए. सीरीज के बेस वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है जबकि टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है. आप स्मार्टफोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 90 हजार वाले इस फोन की कीमत हुई 20 हजार से भी कम, नया 5G फोन लेने वालों के लिए ये है मस्त डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget