एक्सप्लोरर

Meta ने 23,000 Facebook अकाउंट्स को अचानक किया गायब, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Meta ने हजारों फर्जी Facebook अकाउंट्स हटाकर भारत में चल रहे बड़े इंवेस्टमेंट स्कैम रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें Deepfake वीडियो और नकली ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाया जा रहा था.

Meta ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर धोखाधड़ी कर लोगों को इंवेस्टमेंट के नाम पर फंसाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी ने बताया कि उसने 23,000 से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स और पेज हटा दिए हैं, जो भारत और ब्राजील के यूजर्स को निशाना बना रहे थे.

इन स्कैमर्स ने लोगों को चकमा देने के लिए मशहूर यूट्यूबर, क्रिकेटर्स और बिजनेस हस्तियों के नकली वीडियो (Deepfakes) बनाए. इन वीडियो में ऐसा दिखाया गया जैसे ये लोग कुछ खास निवेश ऐप्स और जुए की वेबसाइटों का प्रचार कर रहे हों.

कैसे फंसाते थे लोग?

पहले सोशल मीडिया पोस्ट्स के ज़रिए लोगों को 'जल्दी पैसा कमाने' वाले ऑफर दिखाए जाते थे. फिर उन्हें चैटिंग ऐप्स (जैसे WhatsApp या Telegram) पर ले जाकर इंवेस्ट करने की सलाह दी जाती थी. इसके बाद, उन्हें एक नकली वेबसाइट पर भेजा जाता था जो Google Play Store जैसी दिखती थी, और वहां से उन्हें जुए या नकली निवेश ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता था.

क्या कहती है Meta?

Meta ने कहा, 'ये स्कैमर्स लोगों को फर्जी स्कीम्स में पैसा लगाने का लालच देते हैं, जैसे क्रिप्टोकरेंसी, शेयर मार्केट या रियल एस्टेट में जबरदस्त रिटर्न देने का झांसा दिया जाता है.'

कंपनी ने ये भी बताया कि कई स्कैमर 'Facebook Marketplace' पर भी एक्टिव थे, जो खुद को असली सेलर दिखाकर लोगों से एडवांस पेमेंट मंगवाते थे. एक ट्रिक में स्कैमर किसी चीज के लिए जानबूझकर ज्यादा पैसे भेजते हैं और फिर रिफंड मांगते हैं. बाद में असली पेमेंट को कैंसिल करके दोनों रकम लेकर भाग जाते हैं.

Meta ने उठाए क्या कदम?

Meta ने कहा कि अब वह अपने प्लेटफॉर्म पर 'सतर्कता बढ़ा रहा है'. अगर कोई अकाउंट संदिग्ध लगता है या कोई यूजर बिना डिलीवरी के पहले पेमेंट मांगता है, तो यूजर को वार्निंग दिखाई जाएगी.

साथ ही, सेलिब्रिटी के नाम पर चल रहे स्कैम्स को पकड़ने के लिए कंपनी अब चेहरे की पहचान वाली तकनीक (facial recognition) का इस्तेमाल कर रही है. यह पहचान प्रक्रिया ऑप्शनल है, यानी इसे यूजर अपनी मर्ज़ी से चालू कर सकते हैं.

सरकार से मिलकर कर रहा है काम

Meta ने बताया कि वह भारत सरकार की कई एजेंसियों जैसे दूरसंचार विभाग (DoT), उपभोक्ता मामले विभाग (DoCA) और भारतीय साइबर क्राइम केंद्र (I4C) के साथ मिलकर ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है. कंपनी ने देश के 7 राज्यों में पुलिस और अन्य अधिकारियों को स्कैम्स से निपटने के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप्स भी करवाई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 करोड़ रुपये कितने घंटों में कमा लेता है गूगल? कभी सोचा है
1 करोड़ रुपये कितने घंटों में कमा लेता है गूगल? कभी सोचा है
Front Load या Top Load? कौन-सी Washing Machine खाती है ज्यादा बिजली, जानें किसे खरीदना चाहिए
Front Load या Top Load? कौन-सी Washing Machine खाती है ज्यादा बिजली, जानें किसे खरीदना चाहिए
10 साल में 217 प्रतिशत बढ़ी इंटरनेट कनेक्टिविटी, अब कितने सब्सक्राइबर्स?
10 साल में 217 प्रतिशत बढ़ी इंटरनेट कनेक्टिविटी, अब कितने सब्सक्राइबर्स?
कहीं आप दवा के नाम पर ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? इस सरकारी App से मिनटों में करें चेक
कहीं आप दवा के नाम पर ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? इस सरकारी App से मिनटों में करें चेक

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget