एक्सप्लोरर

200MP अब भूल जाइए...ये कंपनी 440MP के कैमरा सेंसर पर कर रही काम, डिटेल जानिए

कोरियन कंपनी सैमसंग 4 नए कैमरा सेंसर पर काम कर रही है जिसमें सबसे खास कंपनी का 440MP का कैमरा सेंसर है. कंपनी ने पहले ये बात कही थी कि उसका लक्ष्य ह्यूमन ऑय के समान रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा बनाना है.

World's First 440MP Camera Sensor: इस साल फरवरी में कोरियन कंपनी सैमसंग ने Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की थी. इसमें 200MP का कैमरा सेंसर कंपनी ने लोगों दिया था जो बेहतरीन फोटो क्लिक करता है. इस बीच ये खबर सामने है कि कंपनी 4 नए सेंसर पर काम कर रही है जिसमें सबसे खास 440MP का कैमरा सेंसर है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि ये कैमरा सेंसर स्मार्टफोन के लिए बन रहे हैं या किसी दूसरे पर्पज से कंपनी इन्हें तैयार कर रही है. वैसे सैमसंग पहले ये बात कह चुकी है कि उसका मकसद ह्यूमन ऑय के समान रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा बनाना है. नया 440MP का सेंसर इसी दिशा में उठाया हुआ कदम हो सकता है. जिन लोगों को नहीं पता कि हमारी आंखों का मेगापिक्सल कितना होता है तो ये करीब 576MP के आस-पास होता है.

इन 3 कैमरा सेंसर पर भी चल रहा काम 

टिपस्टर Revegnus ने उन तीन कैमरा सेंसर के बारे में भी जानकारी शेयर की है जिसे कंपनी डेवेलप कर रही है. इसमें एक 1.6-माइक्रोन पिक्सल के साथ 50MP ISOCELL GN6 सेंसर है जिसका इस्तेमाल चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कर सकती है. ये सैमसंग का पहला 1-इंच कैमरा हो सकता है जो सोनी के 1-इंच IMX989 सेंसर के साथ कंपीट कर रहा है. इसे विवो ने अपने फ्लैगशिप, वीवो X90 प्रो प्लस के लिए उपयोग किया है. 

दूसरा 0.7-माइक्रोन पिक्सल वाला 200MP HP7 सेंसर है, जिसे शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के लिए योजनाबद्ध किया गया था, लेकिन हाई प्रॉडस्क्शन कॉस्ट के चलते इसे हटा दिया गया. तीसरा एक 320MP सेंसर है जो आगामी सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में देखा जा सकता है. ये कैमरा सेंसर मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 प्रोसेसर को सपोर्ट करता है.

ISOCELL कैमरा सेंसर पर कंपनी कर रही काम 

सैमसंग अपने ISOCELL सेंसर के साथ स्मार्टफोन की कैमरा क्वॉलिटी को और आगे बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S23 Ultra लॉन्च किया था, जिसमें 200MP HP2 कैमरा था. सैमसंग जल्द Galaxy S24 Ultra भी लॉन्च कर सकती है जिसमें 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 10MP पेरिस्कोप लेंस के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा होने की खबर है. ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. सटीक जानकारी के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें:

Intel CPUs में रिसर्चर्स को मिली खामी, आपकी सेंसटिव इनफार्मेशन हो सकती है लीक, तुरंत करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget