एक्सप्लोरर

Intel CPUs में रिसर्चर्स को मिली खामी, आपकी सेंसटिव इनफार्मेशन हो सकती है लीक, तुरंत करें ये काम

Intel Chips: इंटेल के मेनस्ट्रीम और सर्वर-क्लास दोनों प्रोसेसर में रिसर्चर्स को कुछ खामी मिली है. इस बात का फायदा हैकर्स आपके डेटा को हैक करने के लिए उठा सकते हैं.

Vulnerability on Intel CPUs: दुनियाभर में इंटेल प्रोसेसर काफी पॉपुलर हैं और सभी लैपटॉप और डेस्कटॉप में ये लगे रहते हैं. इस बीच इंटेल प्रोसेसर से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल,कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय सैन डिएगो के एक वरिष्ठ अनुसंधान वैज्ञानिक डैनियल मोघिमी ने इंटेल के आंतरिक चिप डिज़ाइन में "डाउनफॉल" नामक दोष को खोजा है. यानि प्रोसेसर में कुछ खामी मिली है जिसका फायदा हैकर्स आपके डेटा को हैक करने के लिए उठा सकते हैं. डैनियल  इस बारे में कंपनी को अवगत कराया और इंटेल ने इस मुद्दे को स्वीकार कर लिया है.

इंटेल के मेनस्ट्रीम और सर्वर-क्लास दोनों प्रोसेसर में रिसर्चर्स को कुछ खामी मिली है. रिसर्चर्स ने बताया कि यदि इन चिप्स को समझौता किए गए सॉफ़्टवेयर के साथ जोड़ा जाता है तो हैकर्स संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं. कंपनी ने इस खतरे को 6.5 सीवीएसएस स्कोर दिया है जो एक मीडियम गंभीरता को दर्शाता है.

इंटेल ने जारी किया सिक्योरिटी पैच 

मोघिमी के बताया कि इंटरनेट पर मौजूद हर कोई इससे प्रभावित है. कंपनी ने इस मुद्दे को स्वीकार कर लिए है और अफेक्टेड प्रोसेसर की एक सूची प्रकाशित की है. इंटेल ने सुरक्षा समस्या को ठीक करने के लिए एक अपडेट भी जारी किया है और प्रभावित यूजर्स से सुरक्षित रहने के लिए फर्मवेयर को अपडेट करने की बात कही है. हमारी भी आपसे यही अपील है कि फौरन अपने कम्यूटर को अपडेट कर लें और सभी सिक्योरिटी अपडेट को तुरंत इनस्टॉल कर लें.

परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर 

कंपनी के द्वारा जारी किए गए सॉफ़्टवेयर फिक्स से सिस्टम के परफॉर्मेंस में असर पड़ सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे परफॉर्मेंस 50 प्रतिशत तक प्रभावित हो सकता है. बता दें, सॉफ़्टवेयर फिक्स एक ऑप्शनल अपडेट है. जो लोग चिप्स की पूरी क्षमता को बरकरार रखना चाहते हैं वे इस अपडेट को इग्नोर कर सकते हैं. ऐसा पहली बात नहीं है जब इंटेल के प्रोसेसर में कोई खामी मिली हो. इससे पहले भी कई बार इंटेल के चिप्स में खामी मिली है और कंपनी ने यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया है.

यह भी पढ़ें:

आपकी सारी बातें सुनता है Google, कुछ तो रिकॉर्ड भी होती हैं...बचने के लिए ये काम करें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत
5G फोन में 6000mAh का दम! Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च
5G फोन में 6000mAh का दम! Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget