एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy Z Flip 6 हुआ लॉन्च, इसके Galaxy AI फीचर्स और डिजाइन बदल देंगे मोबाइल एक्सपीरियंस

Samsung Galaxy Z Flip 6 Launched: सैमसंग ने अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy Z Flip 6 है. आइए हम आपको इस फोन की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

Samsung Galaxy Z Flip 6 Price: सैमसंग ने आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किए गए अपने एक इवेंट में अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Samsung Galaxy Z Flip 6 है. इस फोन में कंपनी ने स्ट्रॉग हिंज, ढ़ेर सारे गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ-साथ बहुत सारे अन्य फीचर्स भी दिए हैं. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं. 

Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन्स

पहली डिस्प्ले (फोल्डिंग): इस फोन में दो स्क्रीन दी गई है. इसमें पहला यानी फोल्डिंग डिस्प्ले 6.7 इंच की FHD+ Dyanmic AMOlED 2X पैनल, इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले, 2640×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है.

दूसरी डिस्प्ले: इस फोन की दूसरी डिस्प्ले को कवर डिस्प्ले कहते हैं. इसमें 3.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले,  748 x 720 रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है.

प्रोसेसर:  इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया है, जो बहुत सारे लेटेस्ट इनोवेटिव फीचर्स के साथ आता है. यह एक पॉवरफुल प्रोसेसर है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन में Android 14 पर बेस्ड OneUi 6.1.1 पर काम करता है. इस फोन में कंपनी ने 7 साल तक अपडेट्स देने का फैसला किया है.

रैम और स्टोरेज: इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • 12GB + 256GB
  • 12GB + 512GB

बैक कैमरा:

  • इस फोन के पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं. मुख्य कैमरा 50MP के वाइड एंगल लेंस और OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है.
  • इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 12MP के अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है. 



Samsung Galaxy Z Flip 6 हुआ लॉन्च, इसके Galaxy AI फीचर्स और डिजाइन बदल देंगे मोबाइल एक्सपीरियंस

फ्रंट कैमरा: इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर रेट के साथ आता है.

बैटरी: सैमसंग ने इस फ्लिप फोन में 4,000mAh की डुअल सेल बैटरी दी है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन में कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है.

कनेक्टिविटी: इस फोन में 5G, 4G LTE, WiFi 6E, Bluetooth 5.3, GPS जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

अन्य फीचर्स: इस फोन में IP48 वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन का वजन 187 ग्राम है.

Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत

इस फोन की कीमत 1099 यूएस डॉलर यानी भारतीय करंसी में करीब 91, 767 रुपये से शुरू होती है. इस फोन को कंपनी 24 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध करवा देगी.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 6 हुआ लॉन्च, AI फीचर्स और मुड़ने वाले दो शानदार डिस्प्ले लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget