एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy Unpacked 2022: आज होगा सैमसंग का मेगा इवेंट, जानें क्या होगा लॉन्च, ऐसे फ्री में देखें लाइव

Samsung Mega Event: सैमसंग इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की लॉन्चिंग करने वाली है. इसके अलावा, Samsung Galaxy Watch 5, Galaxy Watch 5 Pro और Samsung Galaxy Buds 2 Pro भी लॉन्च किए जाएंगे.

Samsung Galaxy Unpacked 2022 Event: सैमसंग (Samsung) का आज (10 अगस्त 2022) को मेगा इवेंट होने जा रहा है. हर बार की तरह भी इस साल भी इस इवेंट का नाम गैलेक्सी अनपैक्ड (Galaxy Unpacked) ही है. सैमसंग अपने इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 जैसे दो बड़े फ्लैगशिप की लॉन्चिंग करने वाली है. ये दोनों फोन फोल्डेबल है और Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 का अपग्रेडेड वर्जन बताए जा रहे हैं. इसके अलावा, Samsung Galaxy Watch 5 (40mm), Galaxy Watch 5 Pro (45mm) और Samsung Galaxy Buds 2 Pro भी लॉन्च किए जाएंगे. Samsung का इवेंट आज शाम को 6.30 बजे शुरू हो जाएगा, जिसे आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल के अलावा सोशल मीडिया हैंडल और सैमसंग की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Event में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट की कीमत?

  • लीक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 4 के 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,799 यूरो (करीब 1,46,400 रुपये) होगी. वहीं 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,919 यूरो (करीब 1,56,200 रुपये) बताई जा रही है.
  • Galaxy Z Flip 4 के 128 जीबी मॉडल की कीमत 1,109 यूरो (करीब 90,300 रुपये) हो सकती है. वहीं इस फोन के 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,169 यूरो (करीब 95,100 रुपये) बताई जा रही है
  • Samsung Galaxy Watch 5 (40mm) की शुरुआती कीमत 299 यूरो (करीब 24,300 रुपये) हो सकती है.
  • Galaxy Watch 5 Pro (45mm) की शुरुआती कीमत 469 यूरो (करीब 38,200 रुपये) हो सकती है.
  • Samsung Galaxy Buds 2 Pro की कीमत 230 डॉलर (करीब 18,300 रुपये) हो सकती है.

Samsung Galaxy Z Fold 4 की संभावित स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Fold 4 में 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी ओ कवर डिस्प्ले हो सकती है. फोन में तीन रियर कैमरे होने की खबर सामने आई है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी. इस फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा भी दिया जा सकता है. फोन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है.

Samsung Galaxy Z Flip 4 की संभावित स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होने का अनुमान है. फोन के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है. Galaxy Z Flip 4 के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और इसे चार कलर्स में पेश किया जाने वाला है.

5G: Jio की 1000 शहरों में 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी, दूरसंचार उपकरणों की हुई टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget