एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy note10 Lite की कीमत में हुई भारी कटौती, Oneplus 8 से होगा मुकाबला

Samsung ने अपने Galaxy Note 10 Lite की कीमत में भारी कटौती कर दी है, अब इस फोन को स्पेशल कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है, इतना ही कंपनी इस फोन पर 5000 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही हैं

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite की कीमत में भारी कटौती कर दी है. साथ ही इस फोन पर हैवी कैशबैक भी दिया जा रहा है. इस फोन का सीधा मुकाबला Oneplus 8 से होगा. आइये जानते हैं Galaxy Note 10 Lite की नई कीमत और इसके फीचर्स.

नई कीमतें: Samsung ने Galaxy Note 10 Lite को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था. लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इसकी कीमत में कटौती कर दी है. इसके 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 4000 रूपये की कटौती की गई है जिसके बाद यह वेरिएंट 37,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है, जबकि इसके 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की अब 39,999 रुपये हो गई है.

5000 रुपये का कैशबैक ऑफर्स

अगर आप Citibank debit या credit कार्ड से इस फोन को खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये का कैशबैक मिलेगा. जिसकी बाद इसकी इस फोन की कीमत 32999 रुपये (6GB वेरिएंट) और 34999 रुपये (8GB वेरिएंट) हो जाएगी. यह फोन ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध है.

फीचर्स

Galaxy Note 10 Lite में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस, इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले लगा है. इस फोन के साथ S-पेन की भी सुविधा मिलती है.  परफॉरमेंस के लिए इसमें  Exynos 9810 प्रोसेसर है. जो 10nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है.और इसकी क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है. यह फोन 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है. फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जोकि फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है मौजूद है, जिसमें पहला लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है, जबकि दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल के साथ है, वहीँ तीसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है.

OnePlus 8 सीरिज से होगा मुकाबला

Galaxy Note 10 Lite का सीधा मुकाबला OnePlus 8 से होगा. कीमत की बात करें तो OnePlus 8 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के बेस मॉडल की कीमत 41,999 रुपये से शुरू है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तक जाती है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है. OnePlus 8 Pro में पावर के लिए इसमें 4,510mAh की बैटरी दी गई है, जबकि OnePlus 8  में 4,300mAh की बैटरी दी गई है. OnePlus 8 में 6.55 इंच के FluidAMOLED 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले लगा है. जबकि OnePlus 8 Pro इसमें 6.78 इंच के FluidAMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले लगा है.

यह भी पढ़ें 

Airtel, Jio और Vodafone के ये हैं बेस्ट रिचार्ज प्लान, 2GB डाटा मिलता है रोजाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget