एक्सप्लोरर

8 अप्रैल को लॉन्च होंगे सैमसंग के दो नए फोन, प्री-बुकिंग हुई शुरू

Samsung Galaxy M15 5G: सैमसंग 8 अप्रैल को अपने दो नए फोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इनमें से एक फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके साथ एक खास ऑफर भी दिया जा रहा है.

Samsung Galaxy M15 5G: 8 अप्रैल को सैमसंग भारत में दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है. इन दो फोन का नाम  Samsung Galaxy M55 5G और  Samsung Galaxy M15 5G है. इन दोनों फोन के लॉन्च से पहले सैमसंग ने Samsung Galaxy M15 5G की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यूज़र्स चाहे तो फोन लॉन्च होने से पहले ही प्री-बुकिंग कर सकते हैं. आइए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.

फोन की प्री-बुकिंग शुरू

Samsung Galaxy M15 5G की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया के प्लेटफॉर्म पर की जाएगी. आपको बता दें कि सैमसंग अपने इस फोन के साथ यूज़र्स को चार्जिंग एडेप्टर नहीं देगी, उसके लिए यूज़र्स को अगल से 1,299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. हालांकि, जो यूज़र्स इस फोन को प्री-बुक करेंगे उन्हें इस फोन का चार्जिंग एडेप्टर सिर्फ 299 रुपये में मिल जाएगा. ऐसे में यूज़र्स के पूरे 1000 रुपये बच जाएंगे.

सैमसंग ने अपने इस फोन की प्री-बुकिंग अमेज़न इंडिया के प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दी है. इस फोन को प्री-बुक करने के लिए यूज़र्स के अमेजन पेय बैलेंस में 999 रुपये होने अनिवार्य हैं. उसके बाद यूज़र्स इस फोन को प्री-बुक कर पाएंगे, और फिर 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से लेकर रात 11:59 बजे तक यूज़र्स अपनी खरीदारी पूरी करके फोन घर मंगवा सकेंगे.

जब आप फोन का पूरा पैसा पेय करके उसे खरीद लेंगे तो आपके द्वारा दिए गए 999 रुपये आपके ही अमेज़न पेय बैलेंस में रिफंड कर दिए जाएंगे. वहीं, अगर आप अपनी प्री-बुकिंग को कैंसल करेंगे, तो भी आपके अमेज़न पेय वॉलेट में 999 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे.

Samsung Galaxy M15 5G के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा लॉन्च से पहले ही कर दिया है. इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च करने का फैसला किया है. पहला वेरिएंट 4GB+128GB वाला होगा और दूसरा 6GB+128GB वाला होगा. 

इस फोन में 6.5 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा. इस स्क्रीन का पीक ब्राइटनेस 800 निट्स होगा. इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए GPU के साथ आता है.

यह फोन Android 14 OS पर बेस्ड OneUI 6.1 पर चलेगा और 4 एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट्स के साथ आएगा. इस फोन के पिछले हिस्से में 50MP+5MP+2MP का कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. हालांकि, कंपनी अपने इस फोन के साथ चार्जिंग एडेप्टर मुहैया नहीं कराती है. इस फोन को कंपनी तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने पेश किया एक नया फीचर, अब कोई ट्रैक नहीं कर पाएगा आपकी लोकेशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget