एक्सप्लोरर

Samsung Vs Motorola: सैमसंग और मोटोरोला में कौन ज्यादा बेहतर, किसमें मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स, जानें डिटेल्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ55 5जी स्मार्टफोन मोटोरोला एज 50 प्रो स्मार्टफोन दोनों ही 30 हजार रुपये की रेंज में बाजार में उपलब्ध हैं. दोनों में ही 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिल जाता है.

Smartphone: भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है. अब लोग काफी तेजी से नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें शानदार सेल्फी कैमरा और बेहतरीन फीचर्स मौजूद हों तो सैमसंग और मोटोरोला इस सेगमेंट में कई स्मार्टफोन्स ऑफर करते हैं. वहीं 30 हजार रुपये की रेंज में इन दोनों कंपनियों के शानदार स्मार्टफोन मौजूद हैं. सैमसंग गैलेक्सी एफ 55 5जी (Samsung Galaxy F55 5G) और मोटोराल एज 50 प्रो (Motorola Edge 50 Pro) स्मार्टफोन्स 30 हजार रुपये की रेंज में आते हैं.

कैमरा में अंतर

इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के कैमरा डिटेल्स के बारे में बताएं तो दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया हुआ है. सैमसंग का स्मार्टफोन पोर्ट्रेट फोटोज लेने में एकपर्ट है. वहीं मोटोरोला के स्मार्टफोन में भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. ये स्मार्टफोन ऑटोफोकस कैमरा क्वाड तकनीक के साथ आता है.


Samsung Vs Motorola: सैमसंग और मोटोरोला में कौन ज्यादा बेहतर, किसमें मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स, जानें डिटेल्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ55 5जी स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें एक फ्लैश भी मौजूद है. फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ मोटोरोला एज 50 प्रो में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल और एक 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया हुआ है.

डिस्प्ले किसका बेस्ट

अब इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले की बात करें तो सैमसंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर अमोलेड प्लस इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले प्रदान कराया गया है. वहीं ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट देता है. मोटोरोला स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.7 इंच का 1.5के पीओएलईडी डिस्प्ले उपलब्ध कराई गई है जो 144 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.


Samsung Vs Motorola: सैमसंग और मोटोरोला में कौन ज्यादा बेहतर, किसमें मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स, जानें डिटेल्स

रैम में कितना दम

सैमसंग स्मार्टफोन एफ 55 5जी में कंपनी ने 12जीबी तक रैम के साथ 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध कराई है. इसके अलावा ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है. वहीं दूसरी तरफ मोटोरोला का स्मार्टफोन भी 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में उपलब्ध है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया हुआ है.

बैटरी

सैमसंग एफ55 5जी स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी 45 वॉट के फॉस्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसके अलावा मोटोरोला एज 50 प्रो स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी के साथ 125 वॉट का फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है. साथ ही मोटोरोला के फोन में 50 वॉट का वायरलेस चार्जिंग सिस्टम भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Tech Tips: गूगल का ये फीचर आपको साइबर फ्रॉड से बचाने में करेगा मदद, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget