एक्सप्लोरर

शुरू हुई पॉकेट फ्रेंडली Samsung Galaxy F04 की सेल, पहले दिन ही मिल रहा 2,000 रुपये सस्ता

इस साल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन सैमसंग ने लॉन्च कर दिया था. आज 12 बजे से इस स्मार्टफोन की सेल शुरू होने वाली है. सेल के तहत आप इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy F04: अगर आप अपने लिए एक सस्ता और किफायती स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Samsung Galaxy F04 एक अच्छा स्मार्टफोन हो सकता है. दरअसल, इस स्मार्टफोन में आपको 5000mah की बड़ी बैटरी और 4GB की रैम मिलती है. कोरियन कंपनी सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को बीते दिनों लांच किया था. आज 12 बजे से इस स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू होने वाली है. आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं.

सैमसंग गैलेक्सी F04 की कीमत वैसे 9,499 रुपये है लेकिन आप इसे 2,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. दरअसल, इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर दिया जा रहा है. यानि कुल मिलाकर आप सैमसंग के इस पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन को 9,499 रुपये की बजाय 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F04 में आपको 6.5 इंच की एलसीडी स्क्रीन एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ मिलती है जो 60hz के लिए रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इस स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. ये स्मार्टफोन मीडियाटेक Helio p35 चिपसेट पर काम करता है. कैमरा की बात करें तो इसमें आपको रियर साइड पर डुएल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल दूसरा सेंसर है. वही, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

सैमसंग गैलेक्सी F04 में आपको 5000mah की बड़ी बैटरी 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. इस स्मार्टफोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा. 

इन स्मार्टफोन पर भी मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से आप मोटोरोला G62 5G स्मार्टफोन को 31% का डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही इस पर आपको 14,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. आप इंफिनिक्स हॉट 20 प्ले को 8,199 रुपये में अपना बना सकते हैं. इसके अलावा एप्पल आईफोन 14,  रेडमी 10, पोको M4 प्रो आदि स्मार्टफोन पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

1 या 2... Google Pay पर कितनी UPI ID बना सकते हैं.. जानिए क्या है तरीका?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget