एक्सप्लोरर

आपकी सारी बातें सुनता है Google, कुछ तो रिकॉर्ड भी होती हैं...बचने के लिए ये काम करें 

Privacy Tips: अगर आप नहीं चाहते कि गूगल आपकी आवाज को रिकॉर्ड करे तो फौरन नीचे बताई गई सेटिंग को अनचेक कर दें. कई लोगों के फोन में ये ऑप्शन ऑन रहता है.

Is my phone listening to me? अगर हम आपसे कहे कि आपकी कुछ बातों को गूगल रिकॉर्ड करता है तो आप जरूर चिंतित हो जायेंगे. दरअसल, कंपनी आपकी आवाज और आप इंटरनेट पर वॉइस असिस्टेंट के जरिए क्या कुछ सर्च कर रहें हैं इसे अपने सर्वर पर सेव करती है. इसी आधार पर फिर आपको Ads वगैरह दिखाई जाती हैं. यानी एक तरीके से गूगल आपकी हर बातचीत पर नजर बनाए रखता है. ये सब इसलिए होता है क्योंकि इसकी इजाजत आप लोगों ने ही गूगल को दी होती है. आप में से बहुत से लोगों ने एक खास सेटिंग को गूगल में ऑन किया होगा जिसकी वजह से गूगल आपकी लोकेशन के हिसाब से आपको Ads वगैरह दिखता है. जैसे अगर आप किसी ट्रिप पर हैं तो आपको ट्रेवल से जुडी तमाम Ads दिखने लगेंगी. किसी होटल में हैं तो आपको इससे जुडी सर्विस Ads दिखने लगेंगी. अगर आप नहीं चाहते कि गूगल आपकी बातों को सुने और रिकॉर्ड करें इसलिए एक खास सेटिंग को तुरंत अपने गूगल अकाउंट से अनचेक कर दें. 

वेब एंड ऐप एक्टिविटी के अंदर अनचेक करें ये ऑप्शन 

गूगल आपकी बात न सुने इसके लिए सबसे पहले आपको अपने गूगल अकाउंट में जाकर 'मैनेज अकाउंट' के ऑप्शन पर जाना है. यहां आपको डाटा एंड प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा. इसमें 'वेब एंड ऐप एक्टिविटी' के ऑप्शन पर आकर नीचे स्क्रॉल करें और 'वॉइस एंड ऑडियो एक्टिविटी' को अनचेक कर दें. अगर ये पहले से अनचेक है तो आप सुरक्षित हैं. लेकिन अगर ये ऑप्शन टिक मार्क्ड है तो समझो अभी तक गूगल आपको सुन रहा था और आपकी आवाज को अपने AI टूल को बेहतर बनाने के लिए यूज भी कर रहा था.

वॉइस एंड ऑडियो एक्टिविटी के ऑप्शन को अगर आप डिटेल से समझेंगे तो आपको ये भी पता लगेगा कि आपकी लोकेशन भी गूगल अपने सर्वर में सेव करता है. इस सब की मदद से आपको और बेहतर ब्राउजिंग एक्सपीरियंस दिया जाता है और गूगल अपने AI टूल को आपकी कमांड के हिसाब से प्रशिक्षित कर और फास्ट बनाता है.

ऐप्स में भी इस सेटिंग को कर दें बंद

गूगल के अलावा फोन के ऐप्स में भी माइक्रोफोन के एक्सेस को बंद करके रखें. यदि आप माइक्रोफोन का एक्सेस किसी ऐप को देते हैं तो ये ऐप आपकी आवाज को सुन और रिकॉर्ड कर सकता है. खतरा तब ज्यादा है जब आप फोन में थर्ड पार्टी ऐप्स रखते हैं क्योंकि इन ऐप्स का कोई भरोसा नहीं होता कि ये किस तरह से ऑपरेट हो रहे हैं और इनका सर्वर किधर है और क्या कुछ डाटा रिकॉर्ड हो रहा है. हमारी सलाह यही है कि हमेशा ऐप्स को ट्रस्टेड जगह से डाउनलोड करें और केवल उन्हीं चीजों का एक्सेस ऐप को दें जिसकी इसे जरूरत है. यानि सब पर टिक न करें. काम हो जाने के बाद एक्सेस को तुरंत हटा दें. बेकार में किसी भी ऐप को अपनी बैंकिंग डिटेल्स, गैलरी, डॉक्यूमेंट आदि का एक्सेस भी न दें. इस डिजिटल युग में कुछ भी कहीं से भी किया जा सकता है. सुरक्षित रहने के लिए बस एक यही तरीका है कि आप सूझबूझ के साथ हर सेटिंग को चेक या ऑफ करें. 

यह भी पढ़ें:

Elon Musk जल्द आपसे मांगेंगे आपकी सरकारी आईडी, इस वजह से पड़ेगी जरूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?
HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट
HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिशा सालियान मौत मामले होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश
दिशा सालियान मौत मामले होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश
राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'
राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस एंजॉय नहीं कर सकते’
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दी असल वजह
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन? इन नामों में से चुना जाएगा एक, देखें लिस्ट
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन? इन नामों में से चुना जाएगा एक, देखें लिस्ट
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
Embed widget