एक्सप्लोरर

Reliance Jio कर सकती है कम कीमत का लैपटॉप लॉन्च, इन फीचर्स के होने की है संभावना-रिपोर्ट

रिलायंस जियो जल्द ही कम कीमत वाला लैपटॉप लॉन्च कर सकती है. इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वालकॉम प्रोसेसर हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इसको जियोबुक कहा जा सकता है.

खबरों के मुताबिक रिलायंस जियो कम कीमत वाले लैपटॉप लॉन्च करने के लिए तैयारी में है. XDA-Developers की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक किफायती लैपटॉप पर काम कर रही है, जिसे जियोबुक (JioBook) कहा जा सकता है. हालांकि लैपटॉप की कीमत और लॉन्च डिटेल अभी पता नहीं चली हैं. बजट लैपटॉप खरीदने की इच्छा रखने वाले यूजर्स लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. रिलायंस जियोबुक की संभावित फीचर्स पर आइए एक नजर डालते हैं.

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वालकॉम प्रोसेसर लैपटॉप गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, इसके एंड्रॉयड के फोर्क्ड वर्जन से संचालित होने की संभावना है जिसको जियो, "JioOS" कह सकता है. रिपोर्ट के अनुसार जियो का प्रोटोटाइप लैपटॉप वर्तमान में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 (sm6125) 11 एनएम प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी 2019 की शुरुआत में घोषणा की गई थी.

4G LTE सपोर्ट क्वालकॉम 665 प्रोसेसर में बिल्ट-इन 4G एलटीई मॉडम-स्नैपड्रैगन एक्स 12 है. इससे जियोबुक को रिलांयस 4G नेटवर्क से सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करने की संभावना है. इसकी मैन्यूफैक्चरिंग के लिए चीन स्थित ब्लूबैंक कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की पार्टनशिप हो सकती है. ब्लूबैंक एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो मोबाइल डिवाइस बनाती है और थर्ड-पार्टी के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करती है.ब्लूबैंक उन उत्पादों पर काम करता है जो KaiOS चलते हैं. इसके विकसित डिवाइस की लिस्ट में जियोफोन की तस्वीरें भी हैं.

जियो ऐप्स और 1366 × 768 रिजॉल्यूशन डिस्प्ले रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लैपटॉप में 1366 × 768 रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले हो सकता है. साथ ही इसमें JioStore, JioMeet और JioPages जैसे ऐप आने की संभावना है. इसमें Microsoft Teams, Office और Microsoft Edge जैसे ऐप भी हो सकते हैं.

2GB और 4GB रैम ऑप्शन ब्लूबैंक ने कथित तौर पर डेवलपमेंट के समय जियोबुक के कई मॉडल का टेस्ट किया जिसमें 2GB LPDDR4X RAM के साथ 32GB eMMC स्टोरेज और 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज वाले मॉडल शामिल हैं. कनेक्टिविटी ऑप्शन लैपटॉप में वीडियो आउटपुट के लिए एक मिनी एचडीएमआई कनेक्टर होने की संभावना है. वाईफाई सपोर्ट, ब्लूटूथ, एक थ्री एक्सिस एक्सीलेरोमीटर और एक क्वालकॉम ऑडियो चिप हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

Vodafone Idea के 46, 109 और 169 रुपए के प्लान की टक्कर में Jio, Airtel और BSNL दे रही हैं ये ऑफर

WhatsApp ग्रुप कॉलिंग के लिए सेट करें अलग रिंगटोन, जानिए आने वाले नए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget