एक्सप्लोरर

Jio ने रचा इतिहास, चाइना मोबाइल को पीछे छोड़ बनी दुनिया की नंबर-1 कंपनी

Jio True 5G: जियो ने डेटा ट्रैफिक खपत करने के मामले में सिर्फ भारतीय कंपनियों को ही नहीं बल्कि दुनिया की सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. आइए हम आपको विस्तार में यह रिपोर्ट बताते हैं.

Reliance Jio: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का डंका सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है. भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में क्रांति लाकर राज करने वाली रिलायंस जियो ने डेटा ट्रैफिक के मामले में चीन की दिग्गज कंपनी चाइना मोबाइल को भी पीछे छोड़ दिया है. 

चीनी कंपनी को छोड़ा पीछे

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने डेटा खपत के मामले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. इस मामले में रिलायंस जियो ने दुनिया की नंबर-वन डेटा खपत करने वाली चीनी कंपनी चाइना मोबाइल को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, पिछली तिमाही में जियो का कुल डेटा ट्रैफिक 40.9 एक्साबाइट दर्ज किया गया है, जबकि चीन की कंपनी चाइना मोबाइल का कुल डेटा ट्रैफिक 40 एक्साबाइट दर्ज किया गया.

दुनियाभर की टेलीकॉम कंपनियों के डेटा ट्रैफिक पर नज़र रखने वाली कंपनी टीएफिशियंट ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी पेश की है.  उनके अलावा मुकेश अंबानी ने भी हाल ही में हुए अपने एनुअल फंक्शन के दौरान इस रिपोर्ट का खुलासा किया था.

इसी कारण से रिलायंस जियो ने चीन की कंपनी को पीछे छोड़ते हुए डेटा खपत के मामले में दुनिया की नंबर-1 कंपनी बन गई है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी चीन की ही एक अन्य टेलीकॉम कंपनी का नाम शामिल है और चौथे नंबर पर भारत की एयरटेल कंपनी का नाम आता है. 

रिलायंस जियो ने पिछले साल की तुलना में इस साल 35.2% अधिक डेटा खपत किया है. इतनी बड़ी उछाल का मुख्य कारण जियो द्वारा शुरू की गई 5जी सेवा है. जियो ने भारत के हजारों शहरों में 5जी सेवा शुरू कर दी है. जियो के तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक जियो ट्रू 5जी के साथ 10 करोड़ 80 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं. जियो ने भारत के हजारों शहरों में अभी तक कई रिचार्ज प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5जी सर्विस बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है, जिसका असर साफ देखने को मिल रहा है. जियो ने कुल डेटा ट्रैफिक का 28 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 5जी नेटवर्क के यूज़र्स के जरिए आ रहा है. 

मुकेश अंबानी ने क्या कहा?

481.8 मिलियन यानी करीब 48 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर बेस वाली कंपनी रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने जियो की इस सफलता के बारे में खुशी जताते हुए कहा कि, "RIL के बिजनेस ने इंडियन इकोनॉमी के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए शानदार योगदान दिया है. मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि नेशनल इकोनॉमी को मजबूत करने के साथ-साथ, सभी क्षेत्रों में एक मजबूत फाइनेंस और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस होते हुए देखा गया है. कंपनी ने कई उपलब्धियों को पाया है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल, रिलायंस प्री-टैक्स प्रॉफिट में ₹1,00,000 करोड़ की सीमा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई.''

यह भी पढ़ें:

Vivo T3x 5G: बजट रेंज वाले खूबसूरत फोन की पहली सेल आज, डिस्काउंट के साथ फ्री मिलेगा हेडफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
Xप्लेन: 10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब
10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी सवालों के जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget