एक्सप्लोरर

Redmi Note 9 Pro Max से लेकर Poco X2 तक, ये हैं 64MP वाले स्मार्टफोन, कीमत 15000 रुपये से भी कम

अगर आप एक अच्छा कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट भी लिमिटेड है तो आपको 15000 रुपये से कम कीमत में 64MP कैमरा वाले कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे. आपके बजट में ये 5 शानदार कैमरा फोन आ सकते है.

आज के दौर में स्मार्टफोन का सबसे आकर्षक फीचर है उसका कैमरा. लोग फोन खरीदने से पहले उसका कैमरा चेक कर लेना चाहते हैं. वैसे भी स्मार्टफोन्स के आने के बाद लोगों ने कैमरे को बाय-बाय कर दिया है. अब आप फोन से ही शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपको भी फोटोग्राफी का शौक है और एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ऐसे कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे, जिनमें 64MP का शानदार कैमरा आपको मिलेगा. इससे आप शानदार क्वालिटी वाली फोटो खींच सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. आप 15000 रुपये से भी कम कीमत में ये फोन खरीद सकते हैं. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन...

Redmi Note 9 Pro Max- इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड सेंसर, मैक्रो मोड, सुपर मैक्रो, नाइट मोड, स्लो मोशल, प्राइमरी सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए है. इससे आप अपने फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं. वहीं सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन बैटरी के मामले में भी दमदार है. इसमें 5020mAH की बैटरी दी गई है. Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर से लैस ये फोन आपको 14,999 रुपये में पड़ेगा.

Poco X2- इस फोन में Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर हैं. वहीं 8MP, 2MP और 2MP के दूसरे सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी के लिए 20MP + 2MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है. फोन में 4500mAh की बैटरी और 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले  है. इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है.

Moto G9 Power- मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आपको इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर के साथ इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. आप इस फोन को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Realme 7- 14,999 रुपये में आपको Realme 7 भी मिल जाएगा. इस फोन से आप शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं. आपको 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. वहीं 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी और MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है.

Tecno Camon 16- किफायती दाम में आप Tecno Camon 16 स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6.8 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले और MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया गया है. आप इस फोन को 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget