एक्सप्लोरर

Redmi Note 10s भारत में 13 मई को होगा लॉन्च, 4 कैमरे के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Xioami जल्द ही अपना नया Redmi Note 10s स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इस फोन में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं. जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग हो चुकी है. अब 13 मई को इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा.

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रूक जाइये. जल्द ही Xiaomi अपनी Redmi Note 10 सीरीज के तहत एक नया एडिशन लॉन्च करने वाला है. कंपनी 13 मई को भारत में Redmi Note 10s लॉन्च करने जा रही है. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने इससे पहले Redmi Note सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. अब कंपनी ने नए Redmi Note 10s की लॉन्चिंग को लेकर इसका टीजर भी जारी किया है. हालांकि ये वर्चुअल लॉन्च होगा, जिसे कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पर आप लाइव देख पाएंगे.  

आपको बता दें कि Redmi Note 10s को 13 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के टीजर में परफॉर्मेंस और कैमरा को हाईलाईट किया गया है. इस फोन का ग्लोबल वेरिएंट पहले ही लॉन्च हो चुका है. इसके फीचर्स क्या होंगे आइए जानते हैं.

Redmi Note 10s के फीचर्स
Redmi Note 10s में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इस फोन में MediaTek Helio G95 चिपसेट दिया गया है. आपको इसमें 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. Redmi Note 10s में अगर बैटरी की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. ये फोन MIUI 12.5 पर चलेगा. 

Redmi Note 10s का कैमरा 
Redmi Note 10s में कैमरे पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है इस फोन में आपको 4 रियर कैमरे मिलेंगे. जिसमें 64MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड दूसरा लेंस, 2 MP का मैक्रो सेंसर और 2 MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. बात करें इसकी कीमत को तो 12 हजार से 15 हजार के बीच इसकी कीमत होने का अनुमान लगाया जा रहा है. 

Redmi Note 10s का मुकाबला 15 हजार की रेंज के फोन से होगा. जिसमें Samsung, Oppo, Poco और Realme के फोन शामिल हैं. इस रेंज में आपको शानदार 64MP कैमरा वाले फोन मिल जाएंगे.

Realme 6 से मुकाबला
रीयलमी 6 में क्वाड रियर कैमरा के साथ 64 मेगापिक्सल सैमसंग GW1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और एक मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस फोन में MediaTek Helio G90T SoC दिया गया है. स्टैंडर्ड वर्जन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. नए फोन में आपको 6.5 इंच डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगा. साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget