एक्सप्लोरर

अंधेरे में भी चमकने वाले Realme के दो स्मार्टफोन्स भारत में हुए लॉन्च! जानें फीचर्स और कीमत

Realme P3 Series Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आज भारत में अपनी P सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन्स Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G को लॉन्च कर दिया है.

Realme P3 Series Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आज भारत में अपनी P सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन्स Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G को लॉन्च कर दिया है. इन स्मार्टफोन्स में कंपनी ने कई शानदार फीचर्स भी दिए हैं. इसके अलावा ये फोन अंधेरे में भी चमकने वाले फीचर के साथ आए हैं. खास बात यह है कि Realme P3x 5G दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 6400 SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है जबकि Realme P3 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है.

Realme P3 Pro 5G Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Realme P3 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया हुआ है. इसके अलावा इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिया हुआ है जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट मिलेगा. यह सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 6,000mAh की दमदा बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये बैटरी 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें FHD+ AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है जो शानदार विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है. कंपनी ने इस फोन को Saturn Brown और Galaxy Purple जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है. वहीं, Nebula Glow वेरिएंट की बैक पैनल अंधेरे में चमकने वाली है. इसकी मोटाई 7.99mm होगी और इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. इसके रियर में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया हुआ है जो बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देगा.

Realme P3x 5G Specifications

अब Realme P3x 5G स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को MediaTek Dimensity 6400 SoC प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा है जो इसे दमदार परफॉर्मेंस देता है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में भी 6,000mAh बैटरी दी गई है. हालांकि ये बैटरी 45W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा उपलब्ध कराया गया है.

कंपनी ने इस फोन को Midnight Blue, Luna Silver और Stellar Pink जैसे तीन रंगों में उतारा है. खासतौर पर Midnight Blue वेरिएंट में वीगन लेदर बैक पैनल दिया गया है जिससे इसका लुक और प्रीमियम लगता है. इसकी मोटाई 7.94mm होगी और इसे IP68+IP69 रेटिंग मिली है जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

कितनी है कीमत

अब इन फोन्स की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Realme P3 Pro 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21999 रुपये रखी है. वहीं, इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी है. इस फोन की सेल 25 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है.

अब Realme P3x 5G की कीमत की बात करें तो Realme P3x 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी है. वहीं, इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है. इस फोन की सेल 28 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है. इन दोनों फोन्स को आप कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart से भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

xAI ने लॉन्च किया Grok 3, Elon Musk बोले- दुनिया का सबसे स्मार्ट AI, वेबसाइट भी हुई लाइव

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा होकर फिर सस्ता हो गया MacBook Neo, इस सेल का फायदा उठाकर बचा लें मोटा पैसा
महंगा होकर फिर सस्ता हो गया MacBook Neo, इस सेल का फायदा उठाकर बचा लें मोटा पैसा
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए यह कंपनी दे रही 1.7 करोड़ रुपये की सैलरी, अब इस नौकरी पर आएगा खतरा
एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए यह कंपनी दे रही 1.7 करोड़ रुपये की सैलरी, अब इस नौकरी पर आएगा खतरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget