एक्सप्लोरर

Realme की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे 80 से ज्यादा स्पोर्ट्स फीचर्स

Realme Watch 2 को मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टवॉच में आपको पावरफुल बैटरी और 80 से ज्यादा स्पोर्ट्स फीचर्स दिए गए हैं. एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 12 दिन तक चलती है. जानते हैं इस वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं.

आजकल फिटनेस का जमाना है. ऐसे में लोग अपनी फिटनेस के लिए स्मार्टवॉच पहनने लगे हैं. इन वॉच में आपको कई सारे फिटनेस फीचर्स मिलेंगे. मार्केट में कई स्मार्टवॉच आपको मिल जाएंगी. चाइनीज कंपनी Realme ने अब अपनी शानदार स्मार्टवॉच Realme Watch 2 लॉन्च की है. कंपनी ने फिलहाल इसे मलेशिया में लॉन्च किया है. इस वॉच को स्मार्टफोन के जैसे डिजाइन में बनाया गया है. खास बात ये है कि इसमें 80 से ज्यादा स्पोर्ट मोड दिए गए हैं. आप इस वॉच को Buds Q और बड्स एयर जैसे Realme AIoT डिवाइस से ऑपरेट कर सकते हैं. इसमें पावरफुल बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैकअप देगी.

Realme Watch 2 के स्पेसिफिकेशन
बात करें इस वॉच के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 1.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. जिसका रिजॉल्यूशन 320x320 पिक्सल का है. आपको इसमें शानदार 315mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 दिन का बैकअप देती है. इस वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस और 90 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं. इसमें आउटडोर रनिंग, हाइकिंग और योगा शामिल हैं.

Realme Watch 2 के फीचर्स
इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5 मिलेगा. आपको इस स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट और SpO2 जैसे जरूरी सेंसर भी दिए जा रहे हैं. साथ ही वॉच में हाइड्रेशन और मेडिटेशन रिमाइंडर जैसी सुविधा भी दी गई है.

Realme Watch 2 का प्राइस
रियलमी वॉच 2 को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है. यहां इसकी कीमत MYR 229 यानी करीब 4,100 रुपये है. आपको इसमें ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि रियलमी वॉच 2 जल्द ही भारत में लॉन्च होगी.

आपको बता दें कि पिछले मार्केट में ऐसी कई शानदार स्मार्टवॉच हैं जिनसे Realme Watch 2 का मुकाबला हो सकता है.

Mi Smart Band 5- एमआई के इस बैंड में 1.1 इंच एमोलेड कलर फुल टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 126x294 पिक्सल का है. कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर इसकी बैटरी 14 दिन चलती है. आपको इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. बैंड को फुल चार्ज करने के लिए 2 घंटे का समय चाहिए. इसमें 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं. जिसमें आउटडोर रनिंग, वॉकिंग, फ्री एक्सरसाइज, योगा, रोइंग मशीन, राइडिंग, इनडोर रनिंग, इंडोर स्विमिंग, इंडोर राइडिंग, इलिप्टिकल मशीन और स्किपिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बैंड को 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 12 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ नया वायरलेस हेडफोन हुआ लॉन्च, Xiaomi से होगा सीधा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget