एक्सप्लोरर

48MP कैमरा के साथ Realme Narzo 30 लॉन्च, Sony Xperia Ace 2 से होगा मुकाबला

मार्केट में इन दिनों बजट फोन्स की काफी डिमांड है. अब Realme ने अपना शानदार बजट फोन Realme Narzo 30 लॉन्च किया है. जल्द ही इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है. जानते हैं इसके फीचर्स

बजट फोन की रेंज में Realme Narzo 30 को लॉन्च कर दिया गया है. फिलहाल इस फोन को मलेशिया में लॉन्च किया है लेकिन जल्दी ही इसे भारत में भी उतारा जाएगा. फिलहाल कोरोना महामारी की वजह से इस फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया. माना जा रहा है कि रियलमी नार्जो 30 को भारत में 30 मई को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की कीमत 14,200 रुपए है. Realme Narzo 30 में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. जानते हैं इसके दूसरे फीचर्स.

Realme Narzo 30 के स्पेसिफिकेशन
बात करें Realme Narzo 30 के फीचर्स की तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये फोन एंड्रॉयड 11 आधारित रियलमी UI 2.0 पर वर्क करता है. इसकी डिस्प्ले 6.5 इंच की फुल HD+ है ये फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर पर काम करता है. आपको इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. ये डुअल सिम फोन है. कंपनी ने इसे रेसिंग ब्लू और रेसिंग कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. 

Realme Narzo 30 का कैमरा
Realme Narzo 30 में 48MP का मेन कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक और व्हाइट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 4K 30fps को सपोर्ट करता है. इसमें सुपर नाइट स्केप, अल्ट्रा मोड, पैनोरामा, पोट्रेट मोड, एआई सीन, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, HDR, अल्ट्रा मैक्रो और कई शानदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. आप इस फोन को पहली सेल में 12,400 रुपए में खरीद सकते हैं. 

बात करें इस फोन के मुकाबले की तो मार्केट में बजट रेंज में ऐसे कई शानदार स्मार्टफोन मौजूद हैं. Realme Narzo 30 का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Sony Xperia Ace 2 से हो सकता है. Sony Xperia Ace 2 बजटफोन है इसकी कीमत 14,800 रुपए है. इस फोन में 5.5 इंच का HD+ डिस्प्ले है फोन में octa-core MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन वॉटर रसिस्टेंट भी है. इनमें 4GB RAM और 64GB की स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं.  फोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 13 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है. आपको इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो USB Type-C पोर्ट की चार्जिंग सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें: Sony ने लॉन्च किया अपना नया बजट फोन Xperia Ace 2, जानिए इस फोन के फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget