एक्सप्लोरर

Realme 9 pro Series: रीयलमी ने लॉन्च किए 2 स्मार्टफोन, शानदार कैमरा के साथ ये हैं फीचर्स जानिए कितनी है कीमत

Realme Smartphone: Realme 9 Pro Plus को 21 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा वहीं Realme 9 Pro को 23 फरवरी से खरीदा जा सकता है.

Realme 9 Pro Smartphone: रीयलमी ने भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Realme 9 pro और Realme 9 pro Plus लॉन्च कर दिए हैं. हम यहां आपको इन स्मार्टफोन्स की कीमत फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

Realme 9 Pro Plus
रीयलमी 9 प्रो प्लस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 5G प्रोसेसर दिया गया है. फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल मैमोरी और दूसरा 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल मैमोरी. फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. यह 60 वॉट का फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है. फोन में चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट दिया गया है. यह फोन डुअल सिम है और दोनों सिम 5जी सपोर्ट करता है. यह गूगल के एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा. 

Realme 9 Pro Plus डिस्प्ले और कैमरा
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की सुपर एमोलिड डिस्प्ले दी गई है. जिसका रेजोल्यूशन 2400X1080 पिक्सल का है. कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

Realme 9 Pro
रीयलमी 9 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 5G प्रोसेसर दिया गया है. फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल मैमोरी और दूसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मैमोरी. फोन में वर्चुअल रैम दी गई है. मतलब इसके 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की रैम को 5जीबी और बढ़ाया जा सकता है. इस तरह इस वेरिएंट की रैम 13 जीबी तक हो जाएगी. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. यह 33 वॉट का फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है. फोन में चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट दिया गया है. यह फोन डुअल सिम है और दोनों सिम 5जी सपोर्ट करता है. यह गूगल के एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा. 

Realme 9 Pro डिस्प्ले और कैमरा
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है. जिसका रेजोल्यूशन 2412X1080 पिक्सल का है. कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

कीमत
Realme 9 pro Plus की शुरुआती कीमत 24999 रुपये है वहीं Realme 9 pro की शुरुआती कीमत 17999 रुपये है. Realme 9 pro Plus को 21 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा वहीं Realme 9 pro को 23 फरवरी से खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Microsoft Windows: इन विंडोज यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, आप भी तो नहीं करते इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Android 13: इनके लिए मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 13, जानिए आपके स्मार्टफोन को कब तक मिल सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy Watch 9 और Ultra 2 की सारी जानकारी, जानिए क्या-कुछ मिलेगा
लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy Watch 9 और Ultra 2 की सारी जानकारी, जानिए क्या-कुछ मिलेगा
खराब होने के बाद स्मार्टफोन की बैटरी का क्या होता है, E-Waste बनती है या होती है Recycle?
खराब होने के बाद स्मार्टफोन की बैटरी का क्या होता है, E-Waste बनती है या होती है Recycle?
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
Embed widget