एक्सप्लोरर

Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव

Apple iPad mini 2026 भारत में लॉन्च हो गया है. नए टैबलेट में 8.5 इंच की OLED डिस्प्ले, A20 Pro चिप और Apple Intelligence के साथ Siri AI का सपोर्ट मिलता है. जानें इसके फीचर्स, कीमत और बिक्री की तारीख

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • शुरुआती कीमत ₹82,900 है, बुकिंग 28 अक्टूबर से.,

Apple ने अपना नया iPad mini (2026) भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. इस बार कंपनी ने प्रोसेसर अपग्रेड से लेकर डिस्प्ले, कैमरा, साउंड और कनेक्टिविटी में भी कई बदलाव किए हैं. नए मॉडल में पहली बार OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका साइज 8.5 इंच है. इसके साथ A20 Pro चिप, AI फीचर्स और वॉटर रेजिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. तो आइए जानते हैं कि नए iPad mini की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

iPad mini 2026 के खास फीचर्स क्या हैं?

नए iPad mini में 8.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2316 बाय 1512 पिक्सल है. कंपनी के मुताबिक, इसमें 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है. पिछली जनरेशन के मुकाबले इसकी पीक ब्राइटनेस दोगुने से भी ज्यादा है. इसके अलावा तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक कम करने के लिए नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का ऑप्शन भी दिया गया है. 

A20 Pro चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस

iPad mini 2026 में 2nm प्रोसेस पर बनी A20 Pro चिप दी गई है. इसमें 7-कोर GPU है, जिसके हर कोर में Neural Accelerator मौजूद है. Apple का दावा है कि पिछली जनरेशन के मुकाबले इसमें AI परफॉर्मेंस 4.5 गुना, ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 2.7 गुना और मल्टीथ्रेडेड CPU परफॉर्मेंस 60 प्रतिशत तक बेहतर है. 

कैमरा और साउंड में भी बदलाव

वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 12MP का Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसे लैंडस्केप किनारे पर रखा गया है. पीछे की तरफ 12MP का वाइड कैमरा मिलता है, जो Smart HDR 4 और 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. साउंड के लिए इसमें Acoustic Display सिस्टम दिया गया है. इसमें खास वूफर और कस्टम ट्वीटर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डिस्प्ले के जरिए आवाज पैदा होती है. 

AI फीचर्स और वॉटर रेजिस्टेंस

नया iPad mini iPadOS 27 पर चलता है और इसमें Apple Intelligence के नए फीचर्स के साथ Siri AI का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, प्राइवेसी के लिए ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग और Private Cloud Compute का इस्तेमाल किया जाता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और N1 वायरलेस चिप दी गई है. Cellular मॉडल में C2 मॉडेम मिलता है. टैबलेट को IP67 रेटिंग भी मिली है. Apple के अनुसार, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है और इसमें 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. 

यह भी पढ़ें - Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा

iPad mini 2026 की कीमत क्या है?

Apple के नए टैबलेट की भारत में शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है. यह कीमत 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की है. वहीं Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,00,900 रुपये है. एजुकेशन डिस्काउंट के साथ इसे 76,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा. यह टैबलेट 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शनों में Midnight और Starlight कलर में उपलब्ध होगा. इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से Apple India की वेबसाइट और Apple Store ऐप पर शुरू होगी. बिक्री 6 नवंबर से Apple Store और रिटेलर्स के जरिए होगी. नए iPad mini के साथ कंपनी ने Smart Folio भी पेश किया है, जिसकी कीमत 8,500 रुपये है. यह Navy Blue और Taupe कलर में उपलब्ध होगा. 
 
यह भी पढ़ें - कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget