एक्सप्लोरर

Realme 9 Pro 5G Vs Vivo T1 5G: रीयलमी 9 प्रो 5जी या वीवो टी1 5जी में से कौनसा है बेहतर और क्यों, जानिए

Realme 9 Pro 5G Vs Vivo T1 5G Price: रीयलमी फोन में एक लाइट शिफ्ट डिजाइन है जो सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर बैक पैनल का कलर लाइट ब्लू से रेड में बदल देगा.

Realme 9 Pro 5G And Vivo T1 5G: रीयलमी ने हाल ही में Realme 9 Pro 5G को Realme 9 Pro+ के साथ भारत में लॉन्च किया था. दूसरी तरफ, वीवो का लेटेस्ट Vivo T1 5G रियलमी 9 प्रो का एक अच्छा ऑप्शन है. दोनों स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम में आते हैं. साथ ही, वे समान स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करते हैं. यहां हमने Realme 9 Pro और Vivo T1 5G दोनों के कीमत और फीचर्स की तुलना की है जो आपको बेस्ट चुनने में हेल्प करेंगे.

Realme 9 Pro 5G Vs Vivo T1 5G की कीमत
Realme 9 Pro 5G के बेस 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है. भारत में वीवो टी1 5जी की कीमत बेस 4GB और 128GB मॉडल के लिए 15,990 रुपये है वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 16,990 और हाई-एंड 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है.


वीवो डिवाइस को आप 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं रियलमी 9 प्रो के लिए 17,990 रुपये खर्च करने होंगे, हालांकि, आपको 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी वाला मॉडल मिलेगा. इसके अलावा, Realme फोन ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि वीवो T1 रेनबो फैंटेसी और स्टारलाईट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है.

Realme 9 Pro 5G Vs Vivo T1 5G: डिस्प्ले और डिजाइन
डिजाइन के मामले में रियलमी 9 प्रो वीवो स्मार्टफोन को पछाड़ता नजर आता है. क्योंकि Realme फोन में एक लाइट शिफ्ट डिजाइन है जो सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर बैक पैनल का कलर लाइट ब्लू से रेड में बदल देगा. हालांकि, रंग बदलने की तकनीक केवल सनराइज ब्लू कलर ऑप्शन के लिए उपलब्ध है. दूसरी तरफ, वीवो टी1 5जी में ग्रेडिएंट बैक पैनल है.

डिस्प्ले की बात करें तो, Realme 9 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-HD+ LCD पैनल है, जबकि Vivo T1 5G में 6.58-इंच का फुल HD+ (1080 x 2408 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले है. जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट तक है. वीवो टी1 का माप 164x75.84x8.25 मिमी और वजन 187 ग्राम है, जबकि रियलमी डिवाइस का वजन 195 ग्राम है.

Realme 9 Pro 5G Vs Vivo T1 5G: पर्फोर्मेंश
दोनों फोन स्नैपड्रैगन 695 5G SoC प्रोसेसर पर काम करते हैं. सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, वीवो T1 Android 12 बेस FunTouch OS 12 पर काम करता है, जबकि Realme डिवाइस भी Android 12 के साथ Realme UI 3.0 के साथ आता है. इसके अलावा, Realme 9 Pro में 33W डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है, जबकि वीवो T1 5G 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है. हालांकि, इसमें भी 5,000 mAh की बैटरी है.

Realme 9 Pro 5G Vs Vivo T1 5G: कैमरा
Realme 9 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो शूटर होता है. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है. दूसरी ओर, वीवो टी1 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और दो 2-2 मेगापिक्सल के कैमरे शामिल हैं. वीवो ने भी फ्रंट में 16MP सेंसर का इस्तेमाल किया है.

कौनसा है बेहतर
दोनों डिवाइस अपनी कीमत अच्छे फीचर्स दे रहे हैं. यहां तक ​​कि आपको दोनों फोन में एक जैसा प्रोसेसर और बैटरी मिलती है. अगर आप बेहतर कैमरा फीचर्स और फास्ट चार्जिंग के साथ एक अच्छा डिजाइन चाहते हैं, तो Realme 9 Pro पर विचार कर सकते हैं. वीवो टी1 में अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Google Reward: इंदौर के इस लड़के ने गूगल में निकालीं 232 खामियां, कंपनी ने दिया 65 करोड़ रुपये का इनाम

यह भी पढ़ें: Apple iPhone पर डिफॉल्ट ब्राउजर कैसे बदलें, जानिए स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
Robot Cleaner: झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट कैसे काम करता है, जानिए इसकी टेक्नोलॉजी?
झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट कैसे काम करता है, जानिए इसकी टेक्नोलॉजी?
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget