एक्सप्लोरर

रीयलमी ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6.5 इंच की डिस्प्ले और 4 कैमरे समेत मिलेंगे ये फीचर

इन फोन्स को फ्लिपकार्ट और रीयलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है.

रीयलमी ने भारत में अपना एक और स्मार्टफोन realme 9 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को 2 वैरिएंट और 2 कलर मिटियोर ब्लैक और व्हाइट में लॉन्च किया है. इसके फीचर्स की बात करें तो इसके 4 जीबी वाले वैरिएंट में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. वहीं 6जीबी रैम वाले वैरिएंट में 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. इन फोन्स की इंटनरल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से एक टीबी (1024 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है. 

फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल और 2 कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन की परफोर्मेंश अच्छी रहे इसके लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर दिया गया है.

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी की बात करें तो 5जी कनेक्टिविटी के साथ आया है. यह एक डुअल सिम फोन है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट दिया गया है. मतलब इस फोन में दोनों सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड को एक साथ लगाया जा सकता है.

इन फोन्स को फ्लिपकार्ट और रीयलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इसके 4 जीबी रैम वाले वैरिएंट की कीमत 14999 रुपये है. वहीं इसके 6 जीबी रैम वाले वैरिएंट की कीमत 17499 रुपये है. ऑफर की बात करें तो इन फोन्स को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा इन्हें क्रेडिट कार्ड से 520 रुपये तक की ईएमआई पर खरीदने का ऑफर है.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 11 Pro सीरीज़ के दो धांसू फोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 67W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन के 4 रियर कैमरा कैसे करते हैं काम, हर लेंस होता है अपने आप में खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget