एक्सप्लोरर

सेल में स्मार्ट टीवी खरीदने का है प्लान? ये हैं स्मार्ट टीवी की बेस्ट डील

कोरोना महामारी की वजह से लोगों का काफी टाइम घर में पास हो रहा है और ऐसे में एंटरटेनमेंट के लिये एक बड़ा और स्मार्ट टीवी घर में होना जरूरी हो गया है. अगर आप भी इस बार अपने लिये कोई स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की सेल में मिल रहे डील और ऑफर्स आपके लिये फायदेमंद हो सकते हैं.

फेस्टिवल सीज़न की सबसे बड़ी सेल शुरु हो रही है. फ्लिपकार्ट पर 16 से 21 अक्टूबर तक बिग बिलियन डेज सेल शुरु हो रही है तो वहीं एमेजॉन पर 17 अक्टूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो रही है. इन शॉपिंग वेबसाइट पर वैसे तो सभी प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन खासतौर पर इलेक्ट्रोनिक्स पर काफी ऑफर्स मिल रहे हैं. अगर आप भी इस सेल में स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताते हैं स्मार्ट टीवी की टॉप सेलिंग डील

शिंको के टीवी पर शानदार डील

क्या आपको यकीन होगा कि कोई स्मार्ट टीवी सिर्फ 3232 रुपये में मिल सकता है. जीहां लेकिन शिंको की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक शिंको का मॉडल SO328AS 32 इंच का टीवी एमेजॉन की फ्लैश सेल में सिर्फ 3232 रुपये में मिलेगा. टीवी की इस बेस्ट डील डील के अलावा कंपनी SO3A 32 इंच HD रेडी LED टीवी को 8,999 रुपये में मिलेगा.

सैमसंग टीवी पर डिस्काउंट

स्मार्ट टीवी के लिये सैमसंग ने भी फ्लिपकार्ट पर अच्छी डील निकाली है जिसमें द फ्रेम के 50 इंच वाला टीवी 72990, 55 इंच का स्मार्ट टीवी 81,990 रुपये और 65 इंच का टीवी 1,29,990 रुपये में मिलेगा. सैमसंग की ओर से कस्टमर्स को दो साल की ईएमआई स्कीम, एक्सचेंज ऑफर्स और 2 हजार रुपये तक का कैश बैक भी मिलेगा

थॉमसन के टीवी पर ऑफर्स

थॉमसन कंपनी की ओर से भी फ्लिपकार्ट पर अच्छी डील है. थॉमसन का 24 इंच का नॉर्मल टीवी 6 हजार रुपये और 32 इंच का एचडी रेडी टीवी 8,499 रुपये में मिलेगा. स्मार्ट टीवी कैटेगरी में OATHPRO सीरीज में 43 इंच का टीवी 22,499 रुपये में, 50 इंच का 27,499 रुपये, 55 इंच का टीवी 31 हजार रुपये में मिलेगा.

वन प्लस के स्मार्ट टीवी

स्मार्ट टीवी की केटगरी में फ्लिपकार्ट पर वन प्लस की स्मार्ट टीवी पर भी अच्छी डील है. इस सेल में वन प्लस की वाई सीरीज के मॉडल पर डिस्काउंट है. वन प्लस की वाई सीरीज का एक टीवी 14,999 रुपये में और 43 इंच का स्मार्ट टीवी करीब 25 हजार में मिलेगा. इन मॉडल पर 1 हजार का कैशबैक और एसबीआई के कार्ड से 10 परसेंट की छूट मिलेगी.

मोटोरोला के टीवी पर डील

फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला का 55 इंच का स्मार्ट टीवी 41 हजार में मिल रहा है और 43 इंच का टीवी 31 हजार में मिल रहा है. 32 इंच का टीवी सेल में 14 हजार में मिलेगा

रियलमी टीवी भी सेल में

रियलमी का 32 इंच का स्मार्ट टीवी 13 हजार में मिल रहा है और 43 इंच का टीवी 22 हजार रुपये में मिल रहा है.रियलमी कंपनी का 55 इंच का स्मार्ट टीवी 40 हजार में मिल रहा है. इस टीवी की ये कीमत 3 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Data Permission: iPhone यूजर्स के डेटा पर Apple को झटका, इस देश में बदलेगा नियम
iPhone यूजर्स के डेटा पर Apple को झटका, इस देश में बदलेगा नियम
एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget