एक्सप्लोरर

PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब UAE में भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन

PhonePe: फोनपे यूज़ करने वाले यूज़र्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. भारतीय टूरिस्ट अब यूएई में भी फोनपे यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे.

PhonePe: फोनपे ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया ऐलान किया है. फोनपे यूज करने वाले यूजर्स अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के पेमेंट कर पाएंगे. फोनपे ने अब यूएई में भी यूपीआई सर्विस की शुरुआत कर दी है. 

फोनपे की इस नई सर्विस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय यात्रियों को मशरेक (Mashreq) के नियोपे टर्मिनल्स (Neopay terminals) पर फोनपे ऐप के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा प्रदान करना है, जो संयुक्त अरब अमीरात में विभिन्न खुदरा स्टोर, डाइनिंग आउटलेट और पर्यटक स्थानों में स्थित हैं. 

यूएई में फोनपे की सुविधा

आपको बता दें कि फोनपे ने अपनी इस नई सर्विस के लिए दुबई स्थित मशरेक द्वारा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के साथ मिलकर साझेदारी की है, और यह भारत सरकार द्वारा भारत से बाहर यूपीआई सर्विस के विस्तार करने वाली योजना का हिस्सा है.

यूएई में फोनपे की यूपीआई सर्विस शुरू होने से अंतरराष्ट्रीय कार्ड की जरूरत कम होने की उम्मीद की जा रही है. अब भारत से यूएई जाने वाले टूरिस्ट मशरेक के नियोपे टर्मिनलन्स पर अपने फोनपे ऐप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इसमें यूज़र्स भारतीय रुपये में एक्सचेंज रेट और खाते से डेबिट को भी देख पाएंगे.

फोनपे, इंटरनेशनल पेमेंट्स के सीईओ रितेश पई ने “यूएई सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन्स में से एक है, जहां हर साल लाखों भारतीय पर्यटक आते हैं. इस कॉलेबरेशन के जरिए आसानी से बिना किसी रुकावट के ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे. इससे यात्रियों को एक आसान और अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा.

कई देशों में भी यूपीआई सर्विस उपलब्ध

यूएई में फोनपे की यूपीआई सर्विस शुरू करने के बाद कंपनी ने कहा कि वो भारतीय टूरिस्ट के लिए इस सुविधा शुरू करने के बाद अन्य क्षेत्रों में भी लेनदेन की प्रक्रिया को बेहतर करने का प्रयास करेगा. कंपनी ने कहा इस कदम से उनका उद्देश्य ट्रांसजेक्शन के लिए यूपीआई सिस्टम का उपयोग करके बैंक अकाउंट नंबर्स और आईएफएससी कोर्ड की जरूरत को पूरी तरह से खत्म करना है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई का इस्तेमाल अब भारत के बाहर कई देशों में होने लगा है. भारतीय नागरिक यूपीआई का इस्तेमाल यूएई के साथ-साथ नेपाल, भूटान, सिंगापुर, फ्रांस, मॉरीशस और श्रीलंका में भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

LinkedIn में आ रहा इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसा फीचर, शॉर्ट वीडियो फीड की टेस्टिंग शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget