एक्सप्लोरर

भारत में तेजी से बढ़ रहे Phone Call Scam, बचने के ये टिप्स तुरंत उंगलियों पर कर लें याद

AI Call Scam : एआई फोन कॉल स्कैम में, स्कैमर आपके दोस्तों या परिवार के सदस्यों की नकली आवाज बनाने के लिए एआई वॉयस जनरेटर तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. यहां स्कैम से बचने का तरीका जानिए.

Phone Calls Scam : भारत में ऑनलाइन स्कैम बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को बरगलाने और पैसे चुराने के नए - नए तरीके खोज रहे हैं. ऐसा ही एक नया स्कैम है फेक वॉयस कॉल स्कैम. स्कैमर फेक वॉयस कॉल करने के लिए हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से कॉल असली लगती हैं. असल कॉल समझकर लोग पैसे देने के लिए तैयार भी हो जाते हैं. कथित तौर पर, ऐसे फेक कॉल रिसीव करने वाले कई भारतीयों ने स्वीकार किया है कि वे वास्तविक कॉल और एआई-बेस्ड फेक वॉयस कॉल के बीच अंतर नहीं कर पाए.

इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि इन कॉल्स को रिसीव करने वाले करीब 83 फीसदी लोग जाल में फंस गए और पैसे गंवा बैठे. इस खबर में हम आपको इस स्कैम से बचने का तरीका बताने जा रहे हैं. 

कैसे काम करता है यह AI कॉल स्कैम 

एआई फोन कॉल स्कैम में, स्कैमर आपके दोस्तों या परिवार के सदस्यों की नकली आवाज बनाने के लिए एआई वॉयस जनरेटर तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. स्कैमर्स इन आवाजों का इस्तेमाल टारगेट को कॉल या मैसेज करने के लिए करते हैं, गंभीर स्थिति में होने का नाटक करते हैं और तत्काल पैसे मांगते हैं. 

फोन कॉल स्कैम से कैसे सुरक्षित रहें?

  • आपको कॉलर को वेरिफाई करना चाहिए, एक कोडवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए, या एक प्रश्न पूछना चाहिए जो केवल आपके परिवार वाले या दोस्त ही जाने हों. 
  • कॉल करने वाले की पहचान की पुष्टि करने के लिए, आप उन्हें गुप्त शब्द का इस्तेमाल करने या व्यक्तिगत प्रश्न का उत्तर देने के लिए कह सकते हैं.
  • वे आपके डिवाइस पर मैलवेयर से अटैक कर सकते हैं या आपको नकली वेबसाइटों पर ले जा सकते हैं.
  • फोन या टेक्स्ट पर आपसे संपर्क करने वाले किसी भी व्यक्ति को पैसे या पर्सनल जानकारी न दें. वे स्कैमर हो सकते हैं जो आपके पासवर्ड, बैंक डिटेल या क्रेडिट कार्ड नंबर हासिल करना चाहते हैं.
  • किसी को भी अपने डिवाइस को रिमोट एक्सेस न करने दें. रिमोट एक्सेस से मैलवेयर या डेटा चोरी हो सकती है.
  • स्कैमर कॉलर आईडी से अपना नंबर छिपा सकते हैं. इस वजह से कॉलर आईडी पर भरोसा न करें. 

यह भी पढ़ें - इस Power Bank को नहीं करना पड़ता चार्ज, ऊपर से इतनी कम कीमत में मिला चार केबल का सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget