एक्सप्लोरर

Paytm चलाने वाले ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, फिर धीरे-धीरे लीक होता है डेटा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

अगर आप पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें. आज हम इससे जुड़ी एक कॉमन गलती के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोग अक्सर करते हैं.

Paytm: पेटीएम का इस्तेमाल भारत में लाखों लोग करते हैं. सुबह उठने से लेकर शाम के डिनर तक न जाने कितनी बार लोग पीटीएम का इस्तेमाल करते हैं. चाय-कॉफी हो, गाड़ी में पेट्रोल-डीजल डलवाना हो, ऑनलाइन कुछ सामान मंगवाया हो या किराने की दुकान से कुछ खरीदा हो, सभी के लिए लोग आज पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं.

कैश का चलन अब कुछ हद तक कम हो गया है. हाल ही में पेटीएम ने यूपीआई लाइट नाम की सेवा शुरू की है जिसके तहत यूजर्स 200 रुपये तक की पेमेंट बिना पिन डाले कर सकते हैं. खैर इस बारे में हम बात नहीं करेंगे. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पेटीएम से जुड़ी एक कॉमन गलती के बारे में बताने वाले हैं जिसे अक्सर ज्यादातर लोग करते हैं. शायद कई लोग ऐसे होंगे जो इस लेख को पढ़ने के बाद इस गलती को ठीक करें. 

अधिकतर लोग करते हैं ये गलती

दरअसल, जब भी आप पेटीएम से अपना बैंक अकाउंट लिंक करते हैं तो एक यूपीआई आईडी जनरेट होती है. इस यूपीआई आईडी के जरिए आप अपने अकाउंट में पैसे मंगवा सकते हैं. यानी बार-बार आपको दूसरों को बैंक अकाउंट और निजी जानकारी नहीं देनी पड़ती. अधिकतर लोग जब अपना बैंक अकाउंट पेटीएम के साथ सेटअप करते हैं तो यूपीआई आईडी खुद से नहीं चुनते और पेटीएम की ओर से दी जाने वाली डिफॉल्ट आईडी को ही रखते हैं. पेटीएम आपको यूपीआई आईडी इस तरीके से देता है कि उस आईडी के आगे आपका मोबाइल नंबर लिखा होता है या ज्यादातर लोग इस ऑप्शन को चुन लेते हैं.

उदाहरण के लिए- अगर आपका मोबाइल नंबर 1234567891 है तो आपकी यूपीआई आईडी पेटीएम डिफॉल्ट रुप से 1234567891@paytm बना देता है और लोग इसका ही इस्तेमाल करने लगते हैं.

फिर इसमें नुकसान क्या है?

दरअसल, जब ऐसी यूपीआई आईडी बन जाती है जिसके आगे आपका मोबाइल नंबर लिखा होता है तो ऐसी स्थिति में जब आप किसी व्यक्ति को पेमेंट करते हैं तो आपकी यूपीआई आईडी उस व्यक्ति को पता लगती है और यहां से वो आपका मोबाइल नंबर पता कर सकता है. मोबाइल नंबर पता लगने के बाद फिर फ्रॉड करने वाले लोग आपके साथ स्कैम करते हैं और कई तरह से आपके डेटा को चोरी करते हैं. इसलिए हमेशा अपनी यूपीआई आईडी खुद से बनाएं और ऐसी यूपीआई आईडी चुने जो यूनिक और सुरक्षित हो. यानी आपको मोबाइल नंबर आदि किसी भी निजी जानकारी का इस्तेमाल इसमें नहीं करना है.

यह भी पढ़ें: Tecno Pop 7 Pro : अच्छे कैमरे, लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी डिस्प्ले वाला फोन, जो आपके बजट में भी होगा फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे पैसा कमाता है गूगल, कहां से होती है इतनी मोटी कमाई?
कैसे पैसा कमाता है गूगल, कहां से होती है इतनी मोटी कमाई?
पुराने Solar Panels कम बिजली क्यों बनाते हैं? समझें पूरी वजह
पुराने Solar Panels कम बिजली क्यों बनाते हैं? समझें पूरी वजह
फोन में पानी गया तो ये हैक अपनाते हैं 29 पर्सेंट लोग, Report में खुलासा
फोन में पानी गया तो ये हैक अपनाते हैं 29 पर्सेंट लोग, Report में खुलासा
ChatGPT ने दिया Privacy का नया ऑप्शन, ऐसे मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
ChatGPT ने दिया Privacy का नया ऑप्शन, ऐसे मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

वीडियोज

EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?
SIR पर EC में बवाल...ज्ञानेश कुमार पर सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget