एक्सप्लोरर

21 जनवरी को संसद की स्थाई समिति की बैठक, WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव पर होगी चर्चा

आईटी पर संसद की स्थाई समिति की 21 जनवरी को होने वाली बैठक में WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव पर चर्चा की जाएगी. इस मीटिंग में फेसबुक और ट्विटर के अधिकारी भी शामिल होंगे.

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मच रहे बवाल के बीच भारत सरकार WhatsApp को चिट्ठी लिखकर इस नई पॉलिसी को वापस लेने को कहा है. वहीं आईटी पर संसद की स्थाई समिति की 21 जनवरी को होने वाली बैठक में WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव पर चर्चा की जाएगी. इस मीटिंग में फेसबुक और ट्विटर के अधिकारी भी शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक समिति ने फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को समन भेजकर तलब किया है.

प्राइवेसी पॉलिसी पर होगी चर्चा सूत्रों के मुताबिक कमेटी की अगली बैठक के एजेंडे में WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी मुख्य मुद्दा होगा और यूजर्स की सुरक्षा के अधिकार पर फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों के विचारों को सुना जाएगा. साथ ही डिजिटल दुनिया में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर के साथ सोशल और ऑनलाइन न्यूज मीडिया का दुरुपयोग को रोकने पर भी चर्चा की जाएगी.

सरकार ने लिखी चिट्ठी WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर भारत सरकार ने WhatsApp को चिट्ठी लिखी है. इसमें नई पॉलिसी को वापस लेने को कहा है. सरकार ने कहा कि कंपनी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में किए गए बदलाव को वापस ले, क्योंकि एकतरफा बदलाव स्वीकार्य नहीं है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथार्ट को पत्र लिखा.

भारत में हैं सबसे ज्यादा यूजर्स अपने लेटर में मंत्रालय ने कहा कि भारत में व्हाट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और ये उसकी सेवाओं के लिए सबसे बड़ा बाजार है. चिट्ठी में आगे कहा गया कि व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी में किए गए बदलाव भारतीय यूजर्स के मन में गंभीर चिंता पैदा करते हैं.

'एक बार फिर करें विचार' आईटी मिनिस्ट्री ने व्हाट्सऐप से नई पॉलिसी को वापस लेने और इन्फोर्मेशन प्राइवेसी, चयन की आजादी और डेटा सेफ्टी को लेकर एक बार फिर से विचार करने को कहा है. मंत्रालय ने चिट्ठी में कहा कि भारतीयों का उचित सम्मान किया जाना चाहिए और व्हाट्सऐप की सर्विस, प्राइवेसी टर्म्स में कोई भी एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं है.

3 महीने तक टली नई पॉलिसी WhatsApp ने नई प्राइवेसी पॉलिसी के विवाद को बढ़ता देख इसे अभी टाल दिया है. अगर यूजर आठ फरवरी तक नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो भी उनका अकाउंट बंद नहीं होगा. कंपनी ने नई पॉलिसी को फिलहाल तीन महीने के लिए टाल दिया है. WhatsApp यूजर्स के पास अब नई प्राइवेसी पॉलिसी के रिव्यू के लिए 15 मई 2021 तक का समय है. वहीं 15 मई 2021 को WhatsApp का नया बिजनेस फीचर भी लॉन्च किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

भारत सरकार की व्हाट्सएप से दो टूक, इंडियन यूजर्स के लिए 'भेदभावपूर्ण' प्राइवेसी पॉलिसी वापस लें WhatsApp यूजर्स हैकर्स से रहें सावधान! व्हाट्सऐप के जरिए हो रहा है स्कैम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget